नगर निगम चुनाव: तीन उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस लिया
नगर निगम चुनाव 2019 के तहत उदयपुर निगम क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया एवं संवीक्षा के पश्चात गुरुवार को अभ्यर्थिता वापसी के दौरान 3 अभ्यर्थियों ने अभ्यर्थिता वापस ले ली है।
| Nov 7, 2019, 20:28 IST
वार्ड 46 के निर्दलीय अमन चौधरी, वार्ड 65 के निर्दलीय विजय कुमार मेहता व वार्ड 70 से निर्दलीय लोकेश गमेती ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली है।
उदयपुर, 7 नवंबर 2019। नगर निगम चुनाव 2019 के तहत उदयपुर निगम क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया एवं संवीक्षा के पश्चात गुरुवार को अभ्यर्थिता वापसी के दौरान 3 अभ्यर्थियों ने अभ्यर्थिता वापस ले ली है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्रीमती आनन्दी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 46 के निर्दलीय अमन चौधरी, वार्ड 65 के निर्दलीय विजय कुमार मेहता व वार्ड 70 से निर्दलीय लोकेश गमेती ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली है।
