नगर निगम कर्मचारी संघ ने पिलाया स्वाइन फ्लू से बचाव हेतु काढ़ा
नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दलपत चौहान ने बताया स्वाईन फ्लू के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम के मुख्य प्रवेश द्वार पर गुरूवार प्रातः 10.30 बजे काढा वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर चन्द्रसिंह कोठारी एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बाबूलाल शर्मा द्वारा किया गया ।

कर्मचारी संघ के महामंत्री सुनीता शर्मा ने बताया कि काढा वितरण प्रातः 10.30 बजे से 12.00 बजे तक रखा गया था किन्तु शहरवासियों के रूझान को देखते हुए दोपहर 01.30 बजे तक भी शहर के नागरिकों द्वारा काढा ग्रहण किया। काढा डॉ.शोभालाल औदिच्य एवं इनकी टीम की देख-रेख में बनाया गया ।
कोषाध्यक्ष चन्द्रांशु नागौरी ने बताया कि स्वाईन फ्लू के बचाव हेतु नागरिकों की जागरूकता को देखते हुए एक दिन ओर बढ़ाते हुए शुक्रवार को प्रातः 10.30 से 12.00 बजे तक नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा नगर निगम के मुख्य प्रवेश द्वार पर काढा वितरण किया जायेगा ।
काढ़ा वितरण कार्यक्रम में नगर निगम निर्माण समिति पारस सिंघवी, पार्षद रेहाना जर्मनवाला, नजमा मेवाफरोश एवं नगर निगम कर्मचारी संघ के संरक्षक पवन कोठारी, सलाहकार फिरोज खान, उपाध्यक्ष तरंग यादव, दिनेश पंचोली, सुनील प्रजापत, मंत्री सुभाष सेन, संगठन मंत्री नीरज ठाकुर, संयुक्त मंत्री शिवराज सिंह , प्रचार मंत्री राजेश जैन, सांस्कृतिक मंत्री महेश गोयल, कार्यालय मंत्री रामलाल मेघवाल एवं निगम कर्मचारी आदि उपस्थित थे ।