हत्या का आरोपी और उसका सहयोगी गिरफ्तार

शहर के सविना क्षेत्र में २४ अगस्त की रात युवक को गोली मारकर हत्या करने के आरोपी और उसके एक सहयोगी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इश्तियाक़ को पकड़ने के लिए पुलिस आस पास के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। घटना के बाद से ही आरोपी फर

 | 

शहर के सविना क्षेत्र में २४  अगस्त की रात युवक को गोली मारकर हत्या करने के आरोपी और उसके एक सहयोगी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इश्तियाक़ को पकड़ने के लिए पुलिस आस पास के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था।

आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहा से इन्हे 4 दिन की पीसी रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक महेश गोयल के निर्देशन में 8 पुलिस टीमें गठित की गयी थी, टीम के दवारा रिश्तेदारों के घर एंव संभावित ठिकानों पर दबिश दे कर और संदिग्धों से पूछताछ कर पुलिस के दवारा सरगर्मियों से तलाश की जा रही थी, इसी दौरान इश्तियाक कुंजड़ा और उसके सहयोगी असलम को उनके ठिकाने से गिरफतार किया गया।

पिछले वर्ष भी हुआ था झगड़ा – आरोपियों सेपूछताछ में सामने आया है कि मृतक संजय घुसर और आरोपी इश्तियाक के बीच पिछले वर्ष भी झगड़ा हुआ था और उस दौरान दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज करवाया गया था।

क्या हुआ था विवाद – संजय और इश्तियाक सविना के एक ही क्षेत्र में रहते थे। घटना वाले दिन इश्तियाक पर संजय की बाइक की लाइट का फोकस पडऩे पर विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर आरोपी ने संजय को सीने में गोली मार दी थी, बाद में उपचार के दौरान संजय ने दम दौड़ दिया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News