संगीत सम्मेलन 2013 का आयोजन 28 सितम्बर को
आकाशवाणी उदयपुर द्वारा आयोजित संगीत सम्मेलन 2013 का आयोजन शनिवार 28 सितम्बर को स्थानीय नगर निगम के सुखाडिया रंगमंच, टाउन हॉल में किया जा रहा है। इस संगीत सभा में देश के ख्यातनाम शास्त्रीय संगीत कलाकारों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया जाएगा।

आकाशवाणी के उप महानिदेशक माणिक आर्य ने बताया कि महानिदेशालय के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही इस संगीत सभा में कोल्हापुर (सांगली) महाराष्ट्र के प्रख्यात गायक पं. सुधीर पोटे का शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें जयपुर आकाशवाणी के स्टाफ कलाकार उस्ताद जफर मोहम्मद तबला संगत तथा हारमोनियम संगत बडोदरा के सुधीर यार्डी करेंगे।
इसी तरह दिल्ली की शास्त्रीय वाद्य वादन की प्रख्यात कलाकार अलका-सपना नागपाल सितार तथा सरोद की युंगल बंदी प्रस्तुत करेंगी। इन कलाकरों की तबला संगत दिल्ली के तबला वादक अनूप घोष करेंगे। यह संगीत सम्मेलन टाउन हॉल में सायंकाल ठीक सात बजे प्रारंभ होगा।
आर्य ने बताया कि इस संगीत सभा में रूचि रखने वाले रसिक श्रोता आकाशवाणी उदयपुर के संगीत -विभाग से अपने आमंत्रण पत्र (प्रवेश पत्र) कार्यालय समय में प्राप्त कर समारोह में भाग ले सकते हैं। निदेशक अभियांत्रिकी सतीश देपाल ने बताया कि समारोह की रिकॉर्डिग आकाशवाणी उदयपुर के कुशल अभियांत्रिकी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा की जाएगी।
इस संगीत सभा का प्रसारण दिनांक 26 और 28 नवंबर, 2013 की रात 10 बजे आकाशवाणी दिल्ली से राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा।