मुस्कान क्लब ने मनाया 14वा स्थापना दिवस

वरिष्ठ नागरिकों का सबसे बड़ा मुस्कान क्लब ने आज ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में धूमधाम से अपना 14वा स्थापना दिवस समारोह मनाया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।

 | 
मुस्कान क्लब ने मनाया 14वा स्थापना दिवस

वरिष्ठ नागरिकों का सबसे बड़ा मुस्कान क्लब ने आज ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में धूमधाम से अपना 14वा स्थापना दिवस समारोह मनाया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। क्लब के महामंत्री श्यामसुन्दर राजोरा ने बताया कि समारोह में युवा कवि रोहित बंसल ने हास्य रचना, मुश्किल है अपना मेल प्रिये,ये प्यार नहीं है खेल प्रिये,तुम एमए फर्स्ट डिवीजन हो,मैं हुआ मेट्रिक फेल प्रिये , सुनाकर सभी को लोटपोट कर दिया। क्लब सदस्यों ने गीत, गज़ल, चुटुकले एंव कविताएं सुनाकर सभी का मनोरंजन किया। इस अवसर पर आओं लौट चले कविता संग्रह पुस्तक का विमोचन किया गया।

समारोह में मुस्कान कलब के संस्थापक के.जी.गट्टानी ने अपना 79 वां एवं नीरज- श्रद्धा गट्टानी ने अपनी शादी की 16 वीं सालगिरह धूमधाम से मनायी। श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि शहर का सबसे बड़ा 1600 वरिष्ठ नागरिकों सदस्यों वाला संगठन है। जो निःशुल्क संचालित किया जाता है। के.जी.गट्टानी ने बताया कि शहर में पहली बार एक साथ 145 वरिष्ठ नगारिकों को सिंगापुर की विदेश यात्रा करायी जिसमें 85 ऐसे सदस्य थे जो पहली बार प्लेन में बैठे थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News