मुस्कान क्लब के सदस्यों ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन समारोह

वरिष्ठ नागरिक क्लब मुस्कान के सदस्यों ने आज ओरियंटल पैलस के रंगोली हॅाल मे दीपावाली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया।  
 | 
इस अवसर पर वयोवृद्ध जनों ने भी विशेष आयोजन के तहत वाद्य संगीत बजाया।

उदयपुर 6 नवम्बर 2019। वरिष्ठ नागरिक क्लब मुस्कान के सदस्यों ने आज ओरियंटल पैलस के रंगोली हॅाल मे दीपावाली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया।  

वरिष्ठ नागरिक क्लब मुस्कान के सचिव डाॅ. नरेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर वयोवृद्ध जनों ने भी विशेष आयोजन के तहत वाद्य संगीत बजाया। इस अवसर पर 77 वर्षीय सदस्य अग्रवाल ने बाँसुरी व हार्मोनियम पर पुराने गीतों की मधुर धुनें निकाल कर सभी का मनोरंजन किया।  

समारोह में राजकुमारी अग्रवाल, हाड़ा और आयुर्वेद कॉलेज के डॉ श्रीराम शर्मा ने बांसुरी पर पुरानें गीतों की कर्णप्रिय  धुनें निकाली।

समारोह की अध्यक्षता श्रीमती कौशल्या गट्टानी ने की। संचालन डाॅ. श्रद्धा गट्टानी ने किया। वरिष्ठ नागरिक क्लब मुस्कान के अध्यक्ष रतन सुखवाल ने प्रारम्भ में स्वागत उद्बोधन दिया। राजोरा त्रिपाठी ने आभार ज्ञापित किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News