मोदी व ओबामा के चित्र बनाकर मुस्लिम सुमदाय ने प्रसन्नता व्यक्त की
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर देशभर के लोगो के साथ उदयपुर की जनता में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। चाय की दुकानों से लेकर सरकारी कार्यालयों तक में मोदी की अमेरिकी यात्रा की ही चर्चा है। चारो तरफ मोदी व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मुलाकात के बारे में कई बातें हो ही है।

प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है मोदी व ओबामा की मुलाकात से उत्साहित उदयपुर के फेमस पैन आर्टिस्ट मनवर खान पठान ने दोनो नेताओं के पोर्टेट बनाकर अपनी खुशी जाहिर की है। सैकड़ो नेताओं के पोर्टेट बनाकर उन्हे उपहार में देने वाले पठान इन पोर्टेट को भी प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाने की बात कर रहे है।
मोदी द्वारा हाल ही में भारतीय मुसलमानों के लिए दिये गये बयान की तारीफ हो रही है। इस बयान का स्वागत करते हुए पठान कहते है कि एक प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने भारतीय मुसलमानों के दिल की बात कही है जिसका स्वागत किया जाना चाहिए! पठान को मोदी व बराक ओबामा के पोर्टेट बनाने के लिए बेटी शिरिन ने प्रेरित किया है।