मुस्लिम समुदाय ने निकाला ताजियों का जुलुस

उदयपुर के मुस्लिम समुदाय ने आज मुहर्रम के दसवें दिन इमाम हुसैन के याद में ताजियों का जुलुस बड़ी श्रद्धा के साथ निकाला, लगभग 20 से ज्यादा ताजियों का जुलूस देखने हजारों लोग जुलूस वाले मार्गों पर एकत्रित हुए। भारी सुरक्षा इंतजाम के साथ ताजियों को अपने आखिरी मुकाम पिछोला तक ले जाया गया जहां ताजियों को पानी में डुबोया जाता है।

 | 

“या हुसैन” के नारों और ढोल और नगाड़ो के साथ ताजियों का जुलुस दोपहर बाद शहर के तीज का चौक धानमंडी से होते हुए भडभूंजा घाटी, मोचीवाडा, घंटाघर, जगदीश चौक अन्य कई स्थानों पर से होते हुए निकला गया। सबसे बड़े बड़ी पलटन, अलीपुरा और धोली बावड़ी के ताजियों को कंधो पर उठाए युवा जोश और जज्बे के साथ या हुसैन का नारा लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। ताजियों को देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी उत्सुक थे कई हिन्दू श्रद्धालुओं ने भी ताजियों के नीचे से निकल कर अपनी मन्नते मांगी।

जुलूस के दौरान कई जगहों पर स्टाल में खीर, पुलाव, शर्बत आदि चीजों का प्रसाद के रूप में वितरण हुआ। आज सुबह से ही उदयपुर के सभी क्षेत्रो में मुस्लिम समाज के लोग ताजिये को अंतिम रूप देने के लिए, बड़े ताजियों को अलग-अलग ले जाया गया और फिर एक जगह एकत्रित होकर ताजियों को जुलुस के रूप में निकला।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News