मुस्लिम महासभा ने मनाया शहादत दिवस
मुस्लिम महासभा राजस्थान की ओर से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की याद में शहादत दिवस महासभा के गांधीनगर स्थित कार्यालय पर जोश खरोश के साथ मनाया गया।
मुस्लिम महासभा राजस्थान की ओर से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की याद में शहादत दिवस महासभा के गांधीनगर स्थित कार्यालय पर जोश खरोश के साथ मनाया गया।
मुस्लिम महासभा संस्थापक अध्यक्ष युनूस शेख ने बताया कि शहादत दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता सिकंदर खान ने की। मुख्य अतिथि हाजी युसूफ शेख थे। विशिष्ठ अतिथि पार्षद मोहम्मद खलील, रशीद खान थे।
इस अवसर पर शायर इकबाल हुसैन इकबाल ने गजल न डूबी है न डूबेगी कभी कश्ती शहीद की, सफीने में रहेगी हमेशा कश्ती हमीद की सुनाकर खूब दाद पाई। अब्दुल करीम अंजान मेवाडी ने नज्म सुनाई।
इस मौके पर पूर्व सैनिक बाबु खान को राशिद खान ने शाल ओढा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में हाजी सरदार खान, हफीज शाह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन फिरोज बशीर खान ने किया।