मुस्लिम महासभा ने दिया राज्यपाल को ज्ञापन
पासपोर्ट कार्यालय की शाखा उदयपुर में खुलवाने के बाबत मुस्लिम महासभा राजस्थान का प्रतिनिधि मंडल, सम्भागीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद बक्ष के नेतृत्व में राजस्थान कि राज्यपाल मार्गरेट अल्वा को ज्ञापन सोंपा।
पासपोर्ट कार्यालय की शाखा उदयपुर में खुलवाने के बाबत मुस्लिम महासभा राजस्थान का प्रतिनिधि मंडल, सम्भागीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद बक्ष के नेतृत्व में राजस्थान कि राज्यपाल मार्गरेट अल्वा को ज्ञापन सोंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि उदयपुर संभाग आदिवासी क्षेत्र होने व हज यात्रा एवं खाड़ी देशों में तथा रिसर्च कार्य हेतू विदेश जाना पड़ता हैं। इसमें स्थानीय नागरिको को समय समय पर जोधपुर जाना पड़ता हैं। इसमें धन एवं समय कि बर्बादी होती हैं और महिलाओं, बुजुर्गो को आने जाने में भी परेशानी होती है।
मुस्लिम महासभा(राज) पुर जोर मांग रखी कि पासपोर्ट कार्यालय उदयपुर में शीग्राअतिशीघ्र खोला जाए। ज्ञापन देने वालो में प्रदेश उपाध्यक्ष के.आर सिद्धिकी, संभागीय महासचिव मोहम्मद हनीफ, उपाध्यक्ष अख्तर सिद्धिकी इन्तखाब, रोहिल पठान, इरफ़ान मुल्तानी आदि उपस्थित थे।