मुस्लिम इज्तेमाई शादी सम्मेलन 19 को
उदयपुर ख़्वातीन सोसायटी एवं नौजवान मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 19 अप्रेल को आयोजित होने वाले आम मुस्लिम इज्तेमाई शादी सम्मेलन (सामुहिक विवाह) ओसवाल भवन में आयोजित
उदयपुर ख़्वातीन सोसायटी एवं नौजवान मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 19 अप्रेल को आयोजित होने वाले आम मुस्लिम इज्तेमाई शादी सम्मेलन (सामुहिक विवाह) ओसवाल भवन में आयोजित होगा।
ख़्वातिन सोसायटी की संस्थापिका रेशमा सोलंकी और नौजवान मुस्लिम वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्म्द इस्माईल ने बताया कि शनिवार को दोनों सोसायटियों के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से इज़्तेमाई शादी सम्मेलन ओसवाल भवन में आयोजित किये जाने का फैंसला लिया गया। उन्होंने बताया कि षनिवार तक आठ जोड़ों का पंजियन हो चुका है जबकि अभी पंजियन की अंतिम तारीख बाकी है।
साथ ही उन्होंने उम्मीद जाहिर कि है कि 16 अप्रेल तक 11 जोड़ों का पंजियन पूरा करने के प्रयास किये जा रहे हैं। बैठक में रेशमा सोलंकी, मोहम्मद इस्माईल, मौलाना मोहम्मद रिज़वान अशफाकी, हाजी अब्दुल करीम दीवान, जाकीर शाह, अख्लाक हुसैन, अमीर मोहम्मद शैख, कादीर छीपा एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
