हरियाणा के राशन डिपो पर 15 सितंबर तक मिलेगा सरसों तेल, ऐसे करें प्राप्त ?

 | 
हरियाणा के राशन डिपो पर 15 सितंबर तक मिलेगा सरसों तेल, ऐसे करें प्राप्त ?

Udaipur Times, Haryana News, भिवानी : जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अपार तिवारी ने बताया कि मई में सरसों तेल का वितरण नहीं हो पाने के कारण बकाया सरसों तेल के वितरण की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। पात्र लाभार्थियों को सरसों तेल का वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

विभाग ने पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी डिपो होल्डर से बायोमेट्रिक पिन के माध्यम से सरसों तेल प्राप्त करें। राशन वितरण से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर संबंधित सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी/निरीक्षक से संपर्क करे। इसके अलावा विभाग के टोल फ्री नंबर 18001802087 तथा जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कार्यालय, भिवानी के दूरभाष नंबर 01664-242125 पर भी संपर्क करे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News