हरियाणा में 20 अक्टूबर तक मिलेगा सरसों का तेल, बायोमेट्रिक प्रक्रिया से कर सकेंगे प्राप्त

 | 
हरियाणा में 20 अक्टूबर तक मिलेगा सरसों का तेल, बायोमेट्रिक प्रक्रिया से कर सकेंगे प्राप्त 

Udaipur Times, Haryana News, भिवानी : सितंबर में जिन पात्र लाभार्थियों को सरसों तेल का वितरण नहीं हो सका था, उनके लिए बकाया सरसों तेल के वितरण की अवधि 20 अक्टूबर तक बढ़ाई गई है। बकाया सरसों तेल का वितरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक प्रदीप कौशिक ने बताया कि सभी पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी डिपोधारक से बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सरसों तेल प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं निरीक्षकों को बकाया सरसों तेल का वितरण सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।  

उन्होंने बताया कि राशन वितरण से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर पात्र लाभार्थी संबंधित सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी/निरीक्षक खाद्य एवं पूर्ति के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा विभाग के टोल फ्री नंबर 18001802087 तथा जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक, भिवानी के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01664-242125 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News