एन. सी. सी. कैडेटों ने किया रक्तदान

एनसीसी समूह मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में नेवी इकाई की 1 राज नेवल युनिट में एनसीसी के 65वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 | 
एन. सी. सी. कैडेटों ने किया रक्तदान

एनसीसी समूह मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में नेवी इकाई की 1 राज नेवल युनिट में एनसीसी के 65वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

1 राज नेवल युनिट एनसीसी के कमान अधिकारी कमाण्डर कृष्णा कुमार मेहता ने बताया कि प्रति वर्ष एनसीसी दिवस पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है । इस शिविर में उदयपुर की चारों एनसीसी युनिटों यथा 1 राज नेवल युनिट, 5 राज गर्ल्स बटालियन, 6 राज एयर स्क्वाड्रन एवं 10 राज बटालियन एनसीसी के लगभग 30 कैडेटों ने रक्तदान – महादान को ध्यान में रखकर बड़े उत्साह के साथ रक्तदान किया।

एन. सी. सी. कैडेटों ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में आर.एन.टी. अस्पताल के पैथोलोजी विभाग से डॉ. अभिलाषा गर्ग के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने रक्त संचय किया।

शिविर के दौरान 1 राज नेवल युनिट से दीनदयाल शर्मा, नीतिश शर्मा, संदीप भारद्वाज, अजय सिंह जाट, 6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी से सुधीर कुमार वाजपेयी एवं 10 राज बटालियन एनसीसी से प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे जिन्होंने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News