नारायण सेवा देख अभिभूत हुई एन. सी .सी छात्राएं
दो सौ से ज्यादा एन. सी .सी छात्राओं ने गुरुवार को नारायण सेवा संस्थान में निशुल्क ऑपरेशन के लिए भर्ती दिव्यांग तथा हस्तशिल्प के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय देते मूक-बघिर बच्चों से भेट की और उन्हें आत्मविश्वास के साथ जीवन मे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी ।संस्थान संस्थापक कैलाश मानव ने छात्राओ को संबोधित किया ।

अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि सी .ओ .5 राज .6(जी) बी एन .एन सी.सी , गरुनानक गर्ल्स कॉलेज, गुरुनानक सी. सैकैण्डरी एवं एम,एम,पी एस की इन छात्राओं के साथ कर्नल एच ठुकराल, सुबेदार सुरेश कुमार ,गुरुनानक कॉलेज की अंजना राव, महेन्द्र सिंह पावा, हेमलता राव, सी.एच.एम राम राज सिंह व अन्य अधिकारी थे। संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने इनका अभिनन्दन करते हुए एन.सी.सी छात्राओं को असंभव को संभव बनाने एवं हर चुनौती स्वीकार करके समाज व देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर हरीश शर्मा ,जया भल्ला व वर्षा जैन भी उपस्थित थी।