कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिये पत्रकारों को दिये एन-95 मास्क

कृषि उपज मण्डी व्यापार मण्डल की ओर से आज भारतीय पत्रकार संघ को एन 95 मास्क प्रदान किये।
 
 | 

उदयपुर 23 अप्रेल 2020। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया द्वारा जिस प्रकार से देश में कोरोना वायरस से जूझ रही जनता की समस्या को सरकार को एवं सरकारी योजनाओं को जनता तक पंहुचाने का कार्य किया जा रहा है। इस महामारी से देश में कुछ पत्रकार भी ग्रसित हो चुके है। ऐसे में पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने हेतु कृषि उपज मण्डी व्यापार मण्डल की ओर से आज भारतीय पत्रकार संघ को एन 95 मास्क प्रदान किये।

इस अवसर पर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय भण्डारी ने बताया कि जिस प्रकार अनेक संगठनों द्वारा पुलिस, चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा के लिये हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है लेकिन मीडियाकर्मियों की ओर से किसी का ध्यान नहीं जा रहा है जबकि इनका भी जोखिम उतना ही अधिक है जितना कि पुलिस व चिकित्साकर्मियों का, इसलिये व्यापार मण्डल ने मीडियाकर्मियों के लिये मास्क उपलब्ध कराकर जोखिम को कुछ कम करने का प्रयास किया है। 

सचिव बसन्तीलाल कोठिफोड़ा ने कहा कि व्यापार मण्डल भविष्य में भी मीडियाकर्मियों के सहयोग के लिये सदैव तत्पर रहेगा।   

इस अवसर पर संजय भण्डारी, सचिव बसन्तीलाल कोठिफोड़ा ने भारतीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिनेश गोठवाल, सचिव संजय खोखावत, उपाध्यक्ष अख्तर बोहरा, कोषाध्यक्ष मंसूर अली ओड़ावाला को अपने सदस्यों के लिये मास्क प्रदान किये। दिनेश गोठवाल ने कृषि उपज मण्डी व्यापार मण्डल को मीडियाकर्मियों के लिए मास्क प्रदान करने के लिये आभार ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News