गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन

यह नगर कीर्तन शाश्त्री सर्कल से शुरू हुआ जो कोर्ट चोराहा, हॉस्पिटल रोड, चेतक सर्कल, हाथीपोल, देहली गेट, सूरजपोल होते हुए कुम्हारों का भट्टा स्थित गुरुद्वारा पर संपन्न हुआ

 | 
nagar keertan on prakash parv

उदयपुर 15 जनवरी 2024। सिख धर्म के दसवे गुरु गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व की ख़ुशी के मोके पर सोमवार को सिख समाज ने उत्साह पूर्वक नगर कीर्तन निकला गया जिसमे बच्चो से लेकर हर उम्र लोगो के साथ समाज की महिलाओ ने शिरकत की। 

Prakash Parv

यह नगर कीर्तन शास्त्री सर्कल से शुरू हुआ जो कोर्ट चौराहा, हॉस्पिटल रोड, चेतक सर्कल, हाथीपोल, देहली गेट, सूरजपोल होते हुए कुम्हारों का भट्टा स्थित गुरुद्वारा पर संपन्न हुआ। 

prakash parv

इस नगर कीर्तन में जन्हा पंज पियारे हाथो में कृपाण लेकर चल रहे थे तो वही गतका प्रदेशन आकर्षण का केंद्र रहा। बाहर से आये इस गतका टीम ने कई हैरत  अंगेज प्रदर्शन के लोगो को दांतो तले ऊँगली दबाने पर मजबूर कर दिया।

Prakash Parv

नगर कीर्तन में जगह जगह समज के लोगो ने फूल और प्रसाद बाँट कर स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के गुरुदुवारे पहुँचने के बाद लंगर का आयोजन किया गया जिसमे सैंकड़ो की संख्या में लोगो ने एक पंगत में बैठकर लंगर का प्रसाद किया।

nagar keertan

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News