राजस्थान को बड़ी सौगात: ₹1359 करोड़ की नागौर-बीकानेर फोरलेन परियोजना को मंजूरी
Udaipur Times, Rajasthan News: 10 जून 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-62) के फोरलेन निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की है। Rajasthan News
इस परियोजना को लगभग 1359.33 करोड़ रुपये की लागत से बीओटी (टोल) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इससे पश्चिमी राजस्थान की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलने के साथ ही निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही, औद्योगिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी गति मिलेगी। Nagaur Bikaner Four Lane Project
मुख्यमंत्री ने नागौर-बीकानेर फोरलेन परियोजना को स्वीकृति मिलने पर कहा कि डबल इंजन सरकार के विजन और सशक्त नेतृत्व में राजस्थान में आधारभूत संरचनाओं के विकास को निरंतर बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही, आधुनिक, सुरक्षित और सुगम सड़क नेटवर्क का प्रदेश में विस्तार हो रहा है। Rajasthan News
उन्होंने कहा कि इस परियोजना से नागौर और बीकानेर सहित नजदीकी क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही, यह परियोजना विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। Nagaur Bikaner Four Lane Project
