नाहर राजस्थान कर सलाहकार एसोसिएशन के संभागीय उपाध्यक्ष नियुक्त

उदयपुर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट वी.एस. नाहर राजस्थान कर सलाहकार एसोसिएशन के संभागीय उपाध्यक्ष एवं उदयपुर की चार्टर्ड अकाउंटेंट संगीता बोर्दिया को कर सलाहकार एसोसिएशन की संभागीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

 | 

राज्य की राजधानी जयपुर की टोंक रोड स्थित होटल गणगौर में हुए द्विवार्षिक चुनाव में उदयपुर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए वी.एस. नाहर को उदयपुर संभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह चुनाव कैलेंडर वर्ष 2018 व 2019 के लिए संपन्न हुए । श्री नाहर वर्तमान में उदयपुर अरबन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक हैं, इससे पूर्व भी श्री नाहर उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सीए ब्रांच के चेयरमैन रह चुके हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News