हरियाणा में नायब तहसीलदार सस्पेंड, सरकारी आदेशों पर DC की बड़ी कार्रवाई
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कैथल में सरकारी आदेशों पर DC अपराजिता ने राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह लता को सस्पेंड कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार स्नेह लता के खिलाफ यह कार्रवाई ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और नोटिस के बाद भी कोई जवाब ना देने पर लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हरियाणा के कैथल के राजौंद में DC अपराजिता के औचक निरीक्षण के महज 24 घंटे बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला। Haryana News
निरीक्षण के दौरान जानकारी के मुताबिक नायब तहसीलदार स्नेह लता कार्यालय से अनुपस्थित मिलने से सरकार ने सस्पेंड कर दिया। अधिकारियों-कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति गंभीर रहने तथा जनता के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने का संदेश गया है। Haryana News

कार्यालय में नहीं मिलीं
खबरों की माने तो DC ने बुधवार को दोपहर करीब 12:00 बजे राजौंद के तहसील, BDPO कार्यालय और नगर पालिका का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हाजिरी रजिस्टर, विभिन्न शाखाओं के रिकॉर्ड और जनसेवाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की थी थी। तहसील में निरीक्षण दौरान नायब तहसीलदार स्नेह लता अपने कार्यालय से अनुपस्थित मिलीं। इस पर DC ने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। Haryana News
दिखा था रोष
जानकारी के मुताबिक, निरीक्षण दौरान DC ने तहसील परिसर में मौजूद शिकायतकर्ताओं से नायब तहसीलदार के खिलाफ रोष देखने को मिला था। मौके पर पहुंचे लोगों का कहना था DC को कहना था कि नायब तहसीलदार अधिकतर अपनी ड्यूटी से नदारद रहती हैं Haryana News जिस कारण उन्हें अपने कार्य के लिए बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
