नाकोड़ा भक्ति संध्या 29 को
नाकोड़ा पूर्णिमा मण्डल द्वारा 29 अक्टूबर रविवार को सांय सात बजे से नगर निगम प्रांगण में एक शाम नाक
| Oct 26, 2017, 18:17 IST
नाकोड़ा पूर्णिमा मण्डल द्वारा 29 अक्टूबर रविवार को सांय सात बजे से नगर निगम प्रांगण में एक शाम नाकोड़ा भैरव के नाम भव्य नाकोड़ा भक्ति संध्या आयोजित की जाएगी।
मण्डल अध्यक्ष तेजसिंह भण्डारी ने बताया कि भक्ति संध्या में दीपक करणपुरिया, देवेश जैन एवं अलका शर्मा नाकोड़ा भैरव के भजनों की प्रस्तुति देगे। इस अवसर पर नाकोड़ा भैरव की 108 दीपकों के साथ महाआरती की जाएगी।
संयोजक नितिन नागौरी ने बताया कि सुरेखा लोढ़ा़ चेरिटेबल ट्रस्ट के हस्तीमल लोढ़ा के सौैजन्य से आयोजित की जा रही इस संध्या में शहर एवं आस-पास गावों के भैरव भक्त भाग लेंगे। प्रांगण में करीब 5000 भक्तों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
