उदयपुर 18 फरवरी 2020 । श्री नामदेव छीपा समाज उदयपुर के नवीन कार्यकारिणी के चुनाव सुखाड़िया मोमोरियल पार्क में हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर बाबुलाल पिपलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचन्द्र जड़िया, उपाध्यक्ष मुकेश बाकलीवाल, महासचिव नन्दकिशोर बगेरवाल, सचिव सुन्दर लाल डिग्गीवाल, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर जड़िया, सह कोषाध्यक्ष पंकज उदयवाल, संगठन मंत्री पवन नागर, सह संगठन मंत्री अरविन्द उदयवाल, कार्यालय मंत्री हीरालाल उदयवाल, प्रचार मंत्री जमना लाल जाजपुरा, सामाजिक कल्याण मंत्री नन्दकिशोर राईवाल, सांस्कृतिक मंत्री घनश्याम नाईवाल, सह सचिव किशन उदयवाल मुख्य संरक्षक शंकर लाल बाकलीवाल, मुख्य समन्वयक भानुप्रकाश जोशी, मुख्य सलाहकार अनुराग मेड़तवाल, संरक्षक मण्डल में भगवती लाल बगेरवाल, जेठमल नरबाण, कालू लाल नाईवाल एवं सलाहकार मण्डल में रतनलाल बाकलीवाल धर्मनारायण जोशी, प्रमोद नागर, तथा ब्लाक अध्यक्ष खेमपुरा राजमल अंछेरा, सुन्दरवास मनीष उदयवाल, रघुनाथपुरा- शोभालाल जाजपुरा, हिरण मगरी- मुकेश नाईवाल, आयड- शांतिलाल तलाईच को सर्व सम्मति से चुना गया।
चुने हुए सभी पदाधिकारियों ने इस वर्ष देव उठनी ग्यारस पर उदयपुर में सामुहिक विवाह एवं नामदेव प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय किया गया।
बैठक की अध्यक्षता संरक्षक जेठमल नरबाण ने की तथा संचालक महासचिव नन्दकिशोर छीपा ने तथा धन्यवाद की रस्म आम मेवाड़ चैखला कमेटी के सहमंत्री प्रमोद नागर ने ज्ञापित की।