हरियाणा में 27 गांवों के बदले गए नाम, देखें जिलावाइज पूरी लिस्ट ?

 | 
हरियाणा में 27 गांवों के बदले गए नाम, देखें जिलावाइज पूरी लिस्ट ?

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में मुस्लिम नाम वाले हिंदू बाहुल्य गांवों को नई पहचान दिलाने और आपत्तिजनक पंचायतों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। जानकारी के अनुसार, पूर्व CM मनोहर लाल की सरकार में जहां 18 गांवों के नाम बदले गए थे, वहीं मौजूदा CM नायब सिंह सैनी की सरकार के दो साल में नौ गांवों के नाम बदले जा चुके हैं।

जानकारी के लिए बता दें की प्रदेश में गांवों के विचित्र नामों को बदलने का सिलसिला वर्ष 2015 में शुरू हुआ, जब फतेहाबाद के गंदा गांव की 12 वर्षीय छात्रा हरप्रीत कौर ने PM नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर शिकायत की कि उन्हें अपने गांव का नाम बताने में शर्म आती है।

जानकारी के मुताबिक, इसके बाद प्रधानमंत्री के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने इस गांव का नाम बदलकर अजीत नगर रख दिया। इसके बाद आपत्तिजनक नाम वाले गांवों के नाम बदलने का ऐसा दौर शुरू हुआ, जो अब तक जारी है। 

बताया जा रहा है की पिछले 11 वर्षों में 13 जिलों में कुल 27 गांवों के नाम में परिवर्तन हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा यमुनानगर में पांच और हिसार जिले में चार गांवों के नाम बदले गए हैं, जबकि जींद में तीन और झज्जर, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, सोनीपत, करनाल व गुरुग्राम में दो-दो गांवों के नाम बदले गए हैं।

इसी तरह रोहतक, रेवाड़ी और कुरुक्षेत्र में एक-एक गांव का नाम बदला गया है। 

जिला पुराना नाम  नया नाम
झज्जर ईस्लामगढ़ छुछकवास
गुरुग्राम अकबरपुर नांगल नांगल हरनाथ
भिवानी दुर्जनपुर सज्जनपुर
सोनीपत मोहम्मदाबाद प्रेमसुख नगर
सोनीपत धनाना अलादादपुर शिव नगरी धनाना
यमुनानगर बिलासपुर व्यासपुर
यमुनानगर अलीपुरा आर्यपुरम
हिसार ढाणी गारण हंसनगर
झज्जर मोहम्मदपुर माजरा बिरहड़ माजरा

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News