4 नए रूटों पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन ! बदलेगी राज्य की तस्वीर, देखें पूरा रूट प्लान ?

 | 
4 नए रूटों पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन ! बदलेगी राज्य की तस्वीर, देखें पूरा रूट प्लान ?

Udaipur Times, Namo Bharat in Delhi NCR : नमो भारत ट्रेन से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। नमो भारत ट्रेन अ 4 नये रूटों पर रफ्तार भरने वाली है। UP में 82 KM के दिल्ली-मेरठ नमो भारत रूट पर रैपिड रेल फर्राटा भर रही है, वहीं NCRTC दूसरे चरण में दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत नमो भारत कॉरिडोर, गाजियाबाद-बुलंदशहर-खुर्जा नमो भारत कॉरिडोर, गाजियाबाद-पिलखुवा-हापुड़ कॉरिडोर को मंजूरी किया जा सकता है। 

जानकारी के अनुसार वेस्ट UP में अगर ये तीन रूट पर रैपिड रेल दौड़ती है, तो पूरे क्षेत्र के लिए गेमचेंजर साबित होगी। पश्चिमी UP के मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, शामली जैसी कृषि, व्यापारिक और औद्योगिक हब को हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी। Namo Bharat Train

गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट Namo Bharat Corridor

मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद RRTS स्टेशन को ग्रेटर नोएडा के परी चौक होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक 72 किमी लंबा नया रैपिड रेल रूट तैयार होगा। इसकी डीपीआर भी एनसीआरटीसी ने सौंप दी है। मेरठ और दिल्ली से आने वाले यात्री गाजियाबाद से ट्रेन बदलकर सीधे एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे। गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट नमो भारत रूट प्राथमिकता में है।

दिल्ली-शाहदरा-शामली-बड़ौत Namo Bharat Corridor

जानकारी के अनुसार पश्चिमी UP के बागपत, शामली और आसपास के कस्बाई और शहरी इलाकों को सीधे दिल्ली से हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी। दिल्ली में (शाहदरा, आनंद विहार) के बाद गाजियाबाद में लोनी, बागपत में खेकड़ा, बड़ौत और आगे शामली तक विस्तार हो सकता है। दिल्ली से बड़ौत का रूट 55 से 60 KM का है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के रूट पर भारी ट्रैफिक जाम रहता है। नमो भारत रैपिड रेल चलने से 2 घंटे का समय 30–40 मिनट रह जाएगा। Namo Bharat Train

गाजियाबाद-बुलंदशहर-खुर्जा Namo Bharat Corridor

मिली जानकारी के मुताबिक खुर्जा और बुलंदशहर UP के बड़े औद्योगिक केंद्र हैं। ये रैपिड रेल का रूट वेस्ट UP के अनछुए इलाके को भी हाईस्पीड नेटवर्क देगा।गाजियाबाद (RRTS स्टेशन) से लालकुआं, दादरी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर और खुर्जा को इससे कनेक्टिविटी मिल सकती है। 65 से 70 KM के रैपिड रेल रूट से पॉटरी और इंडस्ट्रियल हब का विकास होगा। खुर्जा में सिरेमिक इंडस्ट्री है।सिकंदराबाद और दादरी में बड़े इंडस्ट्रियल पार्क और डिपो हैं। ये रूट ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (EDFC) और दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन के पास से गुजरता है। Namo Bharat Train

गाजियाबाद-पिलखुवा-हापुड़ Namo Bharat Corridor

जानकारी के अनुसार हापुड़ और पिलखुवा के इलाके गाजियाबाद से सटे हैं।नोएडा, गाजियाबाद में जगह की कमी के बीच ये बड़े अर्बन सेंटर बन सकते हैं। ये कॉरिडोर NH-9 (पहले NH-24) के समानांतर ट्रैफिक प्रेशर को कम कर सकता है। गाजियाबाद रैपिड रेल स्टेशन से डासना, पिलखुवा और हापुड़ को इससे जोड़ा जा सकता है। ये 30 से 35 KM का रूट है। पिलखुवा हैंडलूम और कपड़ा उद्योग के साथ बड़े इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेजों के लिए मशहूर है। Namo Bharat Train

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ Namo Bharat Corridor

मिली जानकारी के मुताबिक देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम प्रोजेक्ट दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर है, जो पूरा हो चुका है। इससे दिल्ली से मेरठ 50-55 मिनट में सफर हो रहा है। ये कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर मेरठ के मोदीपुरम तक जाता है। दिल्ली सेक्शन में सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार इसके स्टेशन हैं। गाजियाबाद में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुराद नगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ स्टेशन हैं। मेरठ सेक्शन में मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल (भूमिगत), भैंसाली (भूमिगत), बेगमपुल (भूमिगत), मेसविले, दौरली, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो नमो भारत स्टेशन हैं। Namo Bharat Train

हरिद्वार-ऋषिकेश तक एक्सटेंशन

जानकारी के अनुसार मेरठ (मोदीपुरम) से आगे UP से ये कॉरिडोर मुजफ्फरनगर और रुड़की होते हुए हरिद्वार व ऋषिकेश (उत्तराखंड) तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।इससे दिल्ली और वेस्ट UP से सीधे हरिद्वार और ऋषिकेश तक तक हाईस्पीड मिलेगी। Namo Bharat Corridor

इंटरचेंज हब बनेगा

मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद का RRTS स्टेशन एक इंटरचेंज हब बनेगा। यहां से रैपिड रेल यात्री मेरठ, दिल्ली, जेवर एयरपोर्ट, हापुड़, खुर्जा या बड़ौत जैसे किसी भी नमो भारत रूट पर जा सकेंगे। गाजियाबाद के जरिये दिल्ली के सराय काले खां और दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-अलवर नमो भारत कॉरिडोर से भी ये इंटरकनेक्ट होगा। Namo Bharat Train

जानकारी के अनुसार  इन नमो भारत रूट के किनारे रियल एस्टेट, लॉजिस्टिक्स पार्क और नए इंडस्ट्रियल सेक्टर्स का तेजी से विकास होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News