दिल्ली से करनाल के बीच दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, देखें कहां-कहां बनेंगे 17 स्टेशन ?
Udaipur Times, Namo Bharat Train : नमो भारत ट्रेन से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दिल्ली से करनाल के बीच चलाने की दिशा में तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। प्रस्तावित दिल्ली-करनाल नमो भारत कारिडोर के लिए मिट्टी परीक्षण और जियोटेक्निकल जांच पूरी कर ली गई है। इस जांच के आधार पर अब एलिवेटेड ट्रैक (ऊंचे रेल पुल) और पिलर की नींव की संरचना तय करने में मदद मिलेगी। कारिडोर के निर्माण में मिट्टी की प्रकृति, उसकी मजबूती और भार सहने की क्षमता को ध्यान में रखा जाएगा। Namo Bharat Train
परियोजना के तहत दिल्ली से करनाल की दिशा में निर्धारित अंतराल पर मशीनों की मदद से जमीन की खुदाई कर मिट्टी के नमूने एकत्र किए गए। इन नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर इंजीनियर यह तय कर सकेंगे कि अलग-अलग स्थानों पर एलिवेटेड ट्रैक और पिलर की नींव किस प्रकार की बनाई जानी चाहिए। दिल्ली से करनाल तक प्रस्तावित यह हाईस्पीड रेल कारिडोर करीब 136 किलोमीटर लंबा होगा और सरकार की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में शामिल है। Namo Bharat Train
प्रस्तावित कारिडोर पर कुल 17 स्टेशन बनाए जाने हैं। इन्हें दिल्ली, सोनिपत, पानीपत और करनाल क्षेत्र में विकसित करने की योजना है। इनमें दिल्ली में सराय काले खां और नरेला के अलावा हरियाणा में सोनीपत, कुंडली, बड़ालगढ़ चौक, मुरथल, गन्नौर, बरही, केएमपी, पानीपत, समालखा, सिवाह, पानीपत सिटी, कोहांड, घरौंडा, करनाल आईएएसबीटी, सेक्टर-7 और करनाल वाईपास।