हरियाणा के इन रूटों पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन ! जाने सरकार का पूरा प्लान ?
Udaipur Times, Namo Bharat Train News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली-पानीपत हाईवे पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए नमो भारत ट्रेन के प्रस्तावित रूट को दिल्ली-पानीपत से आगे करनाल तक बढ़ाने की योजना पर काम चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से की गई पहल के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने रूट का सर्वे भी कराना आरंभ कर दिया है। सर्वे रिपोर्ट के आने के बाद NCRTC रिपोर्ट केंद्रीय शहरी आवास मंत्रालय और हरियाणा सरकार को भेजेगा, जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। Namo Bharat Train News
मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2041 के प्लान के मुताबिक यह माना जा रहा है कि दिल्ली से पानीपत-अंबाला हाईवे पर भविष्य में ट्रैफिक दबाव बढ़ेगा। अभी प्रतिदिन इस हाईवे पर डेढ़ से करीब दो लाख वाहन आते-जाते हैं। आने वाले सालों में ट्रैफिक ढाई गुना बढ़ने का आकलन किया गया है। वाहनों की संख्या भी करनाल तक अधिक होती है। Namo Bharat Train News
जानकारी के मुताबिक इस हाईवे से औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए दिल्ली से पानीपत तक नमो भारत ट्रेन के रूट को विस्तार करने की योजना बनाई गई है। Namo Bharat Train News
अभी दिल्ली से ही पानीपत तक ही यह योजना स्वीकृत हुई है, जिसके लिए केंद्र सरकार के बाद हरियाणा सरकार भी सैद्धांतिक अनुमति दे चुकी है। केंद्रीय शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल तो करनाल से सांसद भी हैं।
