दिल्ली से हरियाणा तक दौड़ेगी नमो भारत ! हर 6 से 19 मिनट में मिलेगी ट्रेन, जाने पूरा रूटमैप ?

 | 
दिल्ली से हरियाणा तक दौड़ेगी नमो भारत ! हर 6 से 19 मिनट में मिलेगी ट्रेन, जाने पूरा रूटमैप ?

Udaipur Times, Namo Bharat Train : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर 2031 तक तैयार करने की योजना बना ली है। एनसीआरटीसी ने इस रूट पर साल 2054 तक की यात्री मांग को ध्यान में रखते हुए प्लान तैयार किया है। इसके अनुसार, ट्रेनों के फेरों के लिए पूरे रूट को 3 हिस्सों में बांटा गया है। 

शुरुआत में इन रूटों पर कुल 242 फेरे लगेंगे। दिल्ली के सराय काले खां से सोनीपत के मुरथल तक हर 6.34 मिनट में ट्रेन उपलब्ध होगी। रोजाना 121 फेरे लगेंगे। मुरथल से पानीपत के गांजबड़ तक हर 9.51 मिनट में ट्रेन चलेगी। रोज 81 फेरे होंगे। गांजबड़ से करनाल तक हर 19.02 मिनट में ट्रेन मिलेगी। इस रूट पर रोजाना 40 फेरे लगेंगे। 2054 तक ट्रेनों के कुल फेरे बढ़कर 450 हो जाएंगे। इससे ट्रेनों के बीच समय का अंतराल कम होगा। Namo Bharat Train

6 कोच की नमो भारत ट्रेन में 1928 यात्री सफर कर सकेंगे। दिल्ली से करनाल तक सड़क मार्ग से 3 घंटे लगते हैं। नमो भारत ट्रेन से यह सफर डेढ़ घंटे (90 मिनट) में पूरा हो सकता है।   कॉridor को लेकर मिट्टी की सैंपलिंग के बाद सिविल, आर्किटेक्चरल एवं इलेक्ट्रिकल कार्यों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के लिए डिटेल्ड डिज़ाइन कंसलटेंट नियुक्त किया जा रहा है। इसके लिए टेंडर लगाया गया है।

दिल्ली मेट्रो और प्रमुख बस अड्डों से भी कनेक्ट   

इस कॉरिडोर पर बनने वाले कश्मीरी गेट व सराय काले खां के अंडरग्राउंड स्टेशन सीधे दिल्ली मेट्रो, कश्मीरी गेट आईएसबीटी, सराय काले खां बस स्टैंड और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जुड़ेंगे। पानीपत व करनाल के स्टेशन राज्य के प्रमुख बस अड्डों (आईएसबीटी) से जुड़ेंगे।

स्टेशनों को इस तरह डिजाइन किया गया कि यात्रियों को मेट्रो, रेलवे स्टेशन या बस में जाने के लिए स्टेशन के बाहर सड़क या ट्रैफिक में नहीं जाना पड़ेगा। यात्री बिना कॉरिडोर से बाहर निकले एक परिसर से दूसरे परिसर में जा सकेंगे। Namo Bharat Train

दिल्ली-मेरठ रूट तक जाएंगी ट्रेनें   

दिल्ली-करनाल कॉरिडोर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर से इंटरकनेक्ट होगा। इससे पानीपत व करनाल के यात्री नमो भारत ट्रेन में मेरठ तक का सफर कर सकेंगे। ट्रैक 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के हिसाब से तैयार होगा। ट्रेन एलिवेटेड सेक्शन पर 160 किमी प्रति घंटा और अंडरग्राउंड हिस्से में 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।  

 21 स्टेशन, डबल-डेकर ट्रैक भी
   
कॉरिडोर एनएच-44 के साथ-साथ बनेगा। जगह की कमी वाले स्थानों पर आने व जाने के ट्रैक ऊपर-नीचे बनेंगे। 136.3 किमी लंबे रूट (124.8 किमी एलिवेटेड, 11.4 किमी अंडरग्राउंड) पर 21 स्टेशन होंगे। ट्रेन पानीपत में 8 किमी. अंडरग्राउंड चलेगी। मुरथल, गांजबड़ में मेंटेनेंस डिपो भी होंगे। Namo Bharat Train

किस वर्ष से कितने अंतराल पर ट्रेन (मिनट में)   

सेक्शन                              2031   2041   2051   2054   
सराय काले खां से मुरथल   6.34   4.75   3.75   3.50   
मुरथल से गांजबड़              9.51   7.13   5.63   5.25   
गांजबड़ से करनाल          19.02   14.25   11.25   10.50   

किस रूट पर किस वर्ष से ट्रेनों के कितने फेरे   

सेक्शन                             2031  2041   2051   2054   
सराय काले खां से मुरथल   121   173   213   225   
मुरथल से गांजबड़               81   115   144   150   
गांजबड़ से करनाल               40   52   69   75   

स्टेशनों पर कमर्शियल स्पेस भी विकसित होगा   

कॉरिडोर में 45 हजार वर्ग मीटर (4.84 लाख वर्ग फीट) कमर्शियल एवं ऑफिस स्पेस विकसित होगा। स्टेशनों की खाली जगह और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स के पास रिटेल शॉप्स, ऑफिस और बूथ बनाए जाएंगे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News