दिल्ली से हरियाणा, यूपी और राजस्थान तक दौड़ेगी Namo Bharat, 8 रैपिड रेल कॉरिडोर से बदलेगी NCR की तस्वीर

 | 
दिल्ली से हरियाणा, यूपी और राजस्थान तक दौड़ेगी Namo Bharat, 8 रैपिड रेल कॉरिडोर से बदलेगी NCR की तस्वीर 

Udaipur Times, Namo Bharat Corridor : दिल्ली को सिर्फ बुलेट ट्रेन ही नहीं, बल्कि नमो भारत रैपिड रेल (Namo Bharat Regional Rapid Transit System - RRTS) का भी सबसे बड़ा हब बनाने की तैयारी चल रही है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (National Capital Region Transport Corporation - NCRTC) दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए आठ रैपिड रेल कॉरिडोर विकसित कर रहा है। पहले चरण में सराय काले खां (Sarai Kale Khan) से तीन प्रमुख रूट शुरू होंगे, जबकि दूसरे चरण में कई नए कॉरिडोर जोड़े जाएंगे।

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर (Delhi-Meerut) को ऋषिकेश तक बढ़ाने की योजना

देश का पहला दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ (Delhi-Ghaziabad-Meerut) नमो भारत कॉरिडोर पहले से संचालित है। इसका मुख्य स्टेशन सराय काले खां (Sarai Kale Khan) है। इस रूट पर न्यू अशोक नगर (New Ashok Nagar), आनंद विहार (Anand Vihar), साहिबाबाद (Sahibabad), गाजियाबाद (Ghaziabad) और मेरठ (Meerut) जैसे स्टेशन हैं।
भविष्य में इस कॉरिडोर को मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar), आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee), हरिद्वार (Haridwar) और ऋषिकेश (Rishikesh) तक बढ़ाने की योजना है। हालांकि इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (Detailed Project Report - DPR) अभी तैयार की जा रही है।

दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर (Delhi-Gurugram-Alwar) कॉरिडोर

करीब 164 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर दिल्ली को गुरुग्राम (Gurugram), मानेसर (Manesar), धारूहेड़ा (Dharuhera), बावल (Bawal), नीमराना (Neemrana) और अलवर (Alwar) जैसे औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ेगा। इस रूट पर आईएनए (INA), मुनिरका (Munirka), एरोसिटी (Aerocity) और राजीव चौक (Rajiv Chowk, Gurugram) जैसे स्टेशन होंगे। एरोसिटी (Aerocity) में नमो भारत का भूमिगत स्टेशन भी बनाया जाएगा।

दिल्ली-पानीपत (Delhi-Panipat) कॉरिडोर

करीब 103 किलोमीटर लंबे इस रूट में इंद्रप्रस्थ (Indraprastha), कश्मीरी गेट (Kashmere Gate), बुराड़ी (Burari), मुकरबा चौक (Mukarba Chowk), नरेला (Narela), कुंडली (Kundli), केएमपी इंटरचेंज (KMP Interchange), गनौर (Ganaur), समालखा (Samalkha) और पानीपत (Panipat) शामिल होंगे। इंद्रप्रस्थ और कश्मीरी गेट पर मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब विकसित किए जाएंगे।

गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट (Ghaziabad–Noida International Airport, Jewar) कॉरिडोर

करीब 72 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर साहिबाबाद (Sahibabad) और गाजियाबाद (Ghaziabad) से ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर (Noida International Airport, Jewar) तक जाएगा। इससे दिल्ली, मेरठ और गाजियाबाद के यात्रियों को एयरपोर्ट तक तेज कनेक्टिविटी मिलेगी।

भविष्य में प्रस्तावित पांच नए RRTS कॉरिडोर

दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल (Delhi-Faridabad-Ballabhgarh-Palwal)

दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत (Delhi-Shahdara-Baraut)

गाजियाबाद-खुर्जा (Ghaziabad-Khurja)

दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक (Delhi-Bahadurgarh-Rohtak)

गाजियाबाद-हापुड़ (Ghaziabad-Hapur)

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News