दिल्ली-NCR में दौड़ेगी नमो भारत ! 7 नए कॉरिडोर से बदलेगी तस्वीर, यूपी-हरियाणा और राजस्थान का मिनटों में पूरा होगा सफर

 | 
दिल्ली-NCR में दौड़ेगी नमो भारत ! 7 नए कॉरिडोर से बदलेगी तस्वीर, यूपी-हरियाणा और राजस्थान का मिनटों में पूरा होगा सफर 

Udaipur Times, New Namo Bharat Routes : दिल्ली-एनसीआर में क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस (RRTS) कॉरिडोर की सफलता के बाद अब नमो भारत नेटवर्क का विस्तार हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई शहरों तक करने की तैयारी है। इससे लाखों यात्रियों को तेज, आरामदायक और समय की बचत करने वाली यात्रा सुविधा मिलेगी।

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर की सफलता के बाद बढ़ा दायरा

फिलहाल दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के कई हिस्सों पर नमो भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। इस कॉरिडोर को यात्रियों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और हर दिन लाखों लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। इसी सफलता को देखते हुए अब सरकार और एनसीआरटीसी अन्य कॉरिडोरों पर भी तेजी से काम कर रहे हैं।

दिल्ली-पानीपत-कर्नाल कॉरिडोर पर तेजी से काम

प्रस्तावित दिल्ली-पानीपत-कर्नाल कॉरिडोर की शुरुआत दिल्ली के सराय काले खां से होगी। इसके बाद यह ट्रेन सोनीपत और पानीपत होते हुए कर्नाल तक पहुंचेगी। इस कॉरिडोर के शुरू होने के बाद दिल्ली से कर्नाल की यात्रा महज करीब 1 घंटा 15 मिनट में पूरी की जा सकेगी। इससे हरियाणा के लाखों यात्रियों को बड़ा फायदा होगा।

दिल्ली-अलवर-नीमराना कॉरिडोर भी होगा खास

दूसरा प्रमुख कॉरिडोर दिल्ली-अलवर-नीमराना होगा। यह रूट दिल्ली, गुरुग्राम, शाहजहांपुर, नीमराना, बहरोड़ और अलवर को आपस में जोड़ेगा। नीमराना में स्टेशन बनने से इस बड़े औद्योगिक क्षेत्र तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। अनुमान है कि दिल्ली से नीमराना का सफर दो घंटे से भी कम समय में पूरा किया जा सकेगा।

इन 5 नए नमो भारत कॉरिडोर की भी तैयारी

मौजूदा परियोजनाओं के अलावा पांच नए नमो भारत कॉरिडोर भी प्रस्तावित हैं। इनमें शामिल हैं:

दिल्ली–शाहदरा–बड़ौत कॉरिडोर

दिल्ली–हापुड़ कॉरिडोर

दिल्ली–खुर्जा कॉरिडोर

दिल्ली–बल्लभगढ़–पलवल कॉरिडोर

दिल्ली–रोहतक कॉरिडोर

इन नए रूटों के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर और आसपास के शहरों के बीच यात्रा समय में भारी कमी आएगी और दैनिक आवागमन पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा।

दिल्ली-NCR की कनेक्टिविटी में आएगा बड़ा बदलाव

विशेषज्ञों का मानना है कि नमो भारत और मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से दिल्ली-एनसीआर की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह बदल जाएगी। सड़क यातायात का दबाव कम होगा, प्रदूषण में कमी आएगी और लोग कम समय में लंबी दूरी तय कर सकेंगे। आने वाले सालों में यह नेटवर्क दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों को हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी से जोड़कर क्षेत्रीय विकास को नई गति देगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News