नन्द महोत्सव एवं श्री कृष्ण अभिषेक का भव्य आयोजन 31 को
इन्टरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्ण कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के विस्तार केन्द्र उदयपुर की ओर से 31 अगस्त को उदयपुर में ''नन्द महोत्सव एवं श्री कृष्ण अभिषेक'' का भव्य आयोजन ''टाउन प्लानिंग'' अतिथि गृह उद्यान(नाथद्वारा मार्ग) भुवाणा में होगा।
इन्टरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्ण कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के विस्तार केन्द्र उदयपुर की ओर से 31 अगस्त को उदयपुर में ”नन्द महोत्सव एवं श्री कृष्ण अभिषेक” का भव्य आयोजन ”टाउन प्लानिंग” अतिथि गृह उद्यान(नाथद्वारा मार्ग) भुवाणा में होगा।
यह जानकारी देते हुए उदयपुर सेन्टर के अध्यक्ष बी.एस.कानावत ने बताया कि इस मौके पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, सेन्टर के सदस्य भक्तजन पूर्ण मनोयोग से कार्यक्रम को प्रभावी रूप से सम्पन्न कराने के लिए जुटे हुए हैं। इनमें गजेन्द्रपति विष्णुदास, मधुलीला दास, मायापुरधाम दास, वृहद्रूप दास, लतेश प्रभु सहित बडी संख्या में भक्तजन अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इस कार्यक्रम के तहत रविवार को सुबह 9 से 10.30 बजे दिल्ली से पधारे ”भक्ति आश्रय वैष्णव” महाराज के सानिध्य में भगवत् कथा का आयोजन होगा। इसके पश्चात सुबह 11.30 से दोपहर 1 बजे के बीच शहर के विभिन्न विद्यालयी बालक-बालिकाओं की भगवद्गीता ज्ञान प्रतियोगिता होगी।
इसी दिन शाम 4 से 5.30 बजे तक भगवान कृष्ण (लड्डू गोपाल) का वैष्णव परम्परा से पंचद्रव्य अभिषेक होगा। शाम 5.30 से 6 बजे तक ”बाल-गोपाल की कृष्ण सखा” वेश में मटकी फोड प्रतियोगिता आयोजित होगी। रविवार शाम 6 से 7.30 बजे ”भक्ति आश्रय वैष्णव महाराज” कृष्ण कथा करेंगे। इसके पश्चात कृष्ण लघु नाटिका का आयोजन होगा जो 9 बजे तक चलेगा। रात 9 से 10 बजे तक महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। इस आयोजन में कोई भी भक्तजन श्रद्घालु आकर भव्य आयोजन का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हंै।
