नान्देशमा सरपंच व रोहिदा ग्राम पंचायत निर्विरोध निर्वाचित

पंचायत चुनाव 2020 

 | 

पहले चरण के चुनाव स्थगित 

उदयपुर, 27 सितंबर 2020। पंचायत चुनाव 2020 के तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया के तहत सायरा पंचायत समिति में एक सरपंच निर्विरोध तथा एक ग्राम पंचायत के सरपंच एवं समस्त वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सायरा पंचायत समिति में नामांकन प्रक्रिया के दौरान नान्देशमा ग्राम पंचायत में सरपंच निर्विरोध चुना गया। वही रोहिदा ग्राम पंचायत में वार्ड पंचों सहित पूरी ग्राम पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हुई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News