नारायण साईं की महिला सहयोगी उदयपुर से गिरफ्तार

यौन उत्पीडन मामले में भागते फिर रहे कथा वाचक आसाराम के पुत्र नारायण साईं की एक महिला सहयोगी गंगा को उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 | 
नारायण साईं की महिला सहयोगी उदयपुर से गिरफ्तार

यौन उत्पीडन मामले में भागते फिर रहे कथा वाचक आसाराम के पुत्र नारायण साईं की एक महिला सहयोगी गंगा को उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नारायण साईं को सहयोगी गंगा को पुलिस ने सुखेर थाना क्षेत्र के रामा गाँव से कल देर रात गिरफ्तार गया है और गुजरात पुलिस गंगा को लेने के लिए उदयपुर पहुँच चुकी है । पुलिस  को उम्मीद है कि गंगा की गिरफ्तारी से नारायण साईं के ओर भी कई अहम् राज खुल सकते हैं।

गिरफ्तार महिला के साथ एक व्यक्ति भी बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी उसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। महिला को गुजरात पुलिस को सौंपे जाने की कार्यवाही की जारही है। गिरफ्तार की गई महिला गंगा का दूसरा नाम धर्मिष्ठा है।

यौन उत्पीडन मामले में गिरफ्तार आसाराम बापू के पुत्र नारायण साई ने ओजस्वी पार्टी नाम से एक राजनीतिक पार्टी बना ली है। मीडिया रिपोर्टो में गुरूवार को यह दावा किया गया।

खास बात यह है कि नारायण साईं दिल्ली में पार्टी की रैली को संबोधित भी कर चुके हैं। वह खुद जंतर मंतर पर रैली को संबोधित करने आये और पुलिस उन्हें पहचान ही नहीं पाई।

ओजस्वी पार्टी के उपाध्यक्ष होने का दावा करने वाले स्वामी ओमजी ने मीडिया से कहा कि साई पुलिस से भाग नहीं रहे हैं।

उन्होंने कहा कि साई अपनी पार्टी के प्रचार में जुटे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। छ: अक्टूबर को सूरत में अपने खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने के बाद से साई लगातार फरार चल रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News