नारायण सेवा ने दिया बाढ पीड़ित के लिए एक लाख का चैक

जम्मू-कश्मीर में बाढ की भीषण त्रासदी से पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए नारायण सेवा संस्थान की ओर से जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी. पेडणेकर को प्रधानमंत्री सहायता कोष के लिए एक लाख रुपयों का चैक भेंट किया गया।

 | 

संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल के नेतृत्व में ट्रस्टी एवं निदेशक जगदीश आर्य, देवेन्द्र चौबीसा, भगवती, भगवान प्रसाद गौड, विष्णु षर्मा, दीपक मेनारिया व फतेहलाल ने चैक भेंट करते हुए जिला कलक्टर को बाढ पीड़ितों की सहायतार्थ 3 ट्रक सहायता सामग्री भी कश्मीर भेजे जाने की जानकारी दी।

संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने जिला कलक्टर को बताया कि जिले में कुपोषित बच्चों की सहायता व चिकित्सा में भी संस्थान प्रशासन के प्रयासों में सहयोग करेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News