फोटोजेनिक फेस ऑफ राजस्थान का खिताब नरेन पालीवाल व भावेश परमार ने जीता
उदयपुर 8 अप्रैल 2019, आर.के. कास्टिंग संस्था द्वारा आयोजित फोटोजेनिक फेस ऑफ राजस्थान 2019 ऑनलाईन प्रतियोगिता का खिताब का नरेन पालीवाल व भावेश परमार ने जीता जबकि पूजा सोनी उपविजेता रही।

उदयपुर 8 अप्रैल 2019, आर.के. कास्टिंग संस्था द्वारा आयोजित फोटोजेनिक फेस ऑफ राजस्थान 2019 ऑनलाईन प्रतियोगिता का खिताब का नरेन पालीवाल व भावेश परमार ने जीता जबकि पूजा सोनी उपविजेता रही।
आर.के. कास्टिंग संस्था के डायरेक्टर रोहित कोठारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजस्थान से फिनाले के लिये 20 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जो उदयपुर, सिरोही, पाली, जोधपुर, बांसवाड़ा से थे। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर ज्यादा लाइक व शेयर के आधार पर नरेन पालीवाल व भावेश परमार इस प्रतियोगिता के विजेता रहें एवं पूजा सोनी उपविजेता रही। प्रतियोगिता के जज सुप्रीत चपलोत रहे उन्हीं के निर्णय के आधार पर विजेता व उपविजेता घोषित किये गये।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
राहुल तम्बोली ने बताया कि विजेताओं को संस्था की ओर से माॅडलिंग शो, पोर्टफोलियो व सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता के सपोर्टिंग पार्टनर नितेश फोटोग्राफी, मिस्टर इंडिया निशांत परमार थे। रोहित कोठारी ने बताते हैं कि उनकी संस्था का उद्देश्य आर्टिस्ट को आगे बढ़ाना है। जिससे वे उदयपुर व देश का नाम रोशन करें।
