भाजपा के विशाल जनजाति सम्मेलन में आएंगे नरेन्द्र मोदी
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान प्रदेश में वसुन्धरा राजे सिंधिया के नेतृत्व में सुराज की स्थापना करने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर शनिवार को संभाग का जनजनजाति सम्मेलन आयोजन करने का निर्णय लिया। इस सम्मेलन को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करने, शहर देहात के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान प्रदेश में वसुन्धरा राजे सिंधिया के नेतृत्व में सुराज की स्थापना करने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर शनिवार को संभाग का जनजनजाति सम्मेलन आयोजन करने का निर्णय लिया। इस सम्मेलन को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करने, शहर देहात के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
बैठक में जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अर्जुनलाल मीणा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शान्तिलाल चपलोत, महापौर रजनी डांगी, उपप्रदेशमंत्री प्रमोद सामर, प्रदेश प्रतिनिधि युधिष्ठिर कुमावत, मांगीलाल जोशी, चुन्नीलाल गरासिया, पूर्व विधायक रणजीतसिंह भीण्डर, गौतमलाल मीणा, झाड़ोल विधायक बाबुलाल खराड़ी, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत उपस्थित थे।
बैठक के प्रारम्भ में जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अर्जुन लाल मीणा ने जनजाति मोर्च के सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा रखते हुए इसकी ऐतिहासिक सफलता हेतु कार्ययोजना प्रस्तुत की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि जिस तरह पूर्व में वसुंधरा राजे की परिवर्तन यात्रा के दौरान अपार जनमानस उमड़ पड़ा था उसी तरह जनजाति बहुल्य मेवाड़ 28 सीटों और अन्य 11 सीटों पर जनजाति क्षेत्र के लोग निर्णाय मत देते हैं और 26 अक्टूबर को उदयपुर के संभाग के मुख्यालय पर भाजपा के सुराज को स्थापित करने के लिए विशाल जनजाति सम्मेलन करने का निर्णय लिया है। इस सम्मेलन के मुख्य वक्ता भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार, गुजरात प्रांत के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे।
कटारिया ने प्रत्येक कार्यकर्ताओं को कार्य देते हुए अपील की कि कम समय में पूरी ताकत के साथ पार्टी का कार्यकर्ता इस सम्मेलन को अपनी प्रतिष्ठा मानते हुए सफल बनाने अपना हरसंभव योगदान दें। उन्होंने कहा कि जनजाति क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं की विशाल रैली टाउन हॉल से निकलकर मुख्य मार्गों से होती हुई महाराणा भोपाल स्टेडियम पहुंचेगी, जहां पर युवा दिलों की धड़कन नरेन्द्र मोदी आमजनता को सम्बोधित करेंगे। रैली में प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे, गुलाबचंद कटारिया सहित प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के नेता उपस्थित रहेंगे।
कटारिया ने कहा कि मण्डल स्तर पर अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दें, प्रत्येक बुथ से कार्यकर्ताओं का इस कार्यक्रम में जुड़ाव हो, इसकी चिन्ता करें। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है, जहां वैचारिक दृष्टि से सारा देश भारतीय जनता पार्टी की ओर आकर्षित हुआ है। आज चारों ओर देश में निराशा का वातावरण है, भ्रष्टाचार व्यभिचार, महंगाई, आंतकवाद, अलगाववाद, घुसपैठ से जनता त्रस्त है। एकमात्र नरेन्द्र मोदी के प्रति देश की जनता में एक भरोसा उत्पन्न हुआ है और उसी विश्वास के सहारे पूरे देश में एक तरह से नरेन्द्र मोदी की आंधी आई हुई है। देश का युवा सबसे ज्यादा इनकी तरफ आकर्षित हुआ है। आज की तारीख में कांग्रेस नेतृत्वविहीन है। देश हमारी पार्टी से बहुत अपेक्षा रखता है। उसकी पूर्ति हमें करनी है।
इस कार्यक्रम के होने के पश्चात मेवाड़ में यह आवाज अपनेआप निकल जाये कि वास्तव में मेवाड़ में भारतीय जनता पार्टी को अब कोई रोक नहीं सकता, पूरी ताकत लगाकर जुट जाये। पूर्ण व्यवस्थित, अनुशासित, उत्साह और उमंग से रैली और सभा को सफलता प्रदान करावे। हमारा यह पहला और अंतिम कार्यक्रम है इस सरकार की विदाई का।
इस बैठक में शहर, देहात जिला उदयपुर के पदाधिकारी, महावीर भगोरा, चन्द्रगुप्तसिंह चौहान, मोतीलाल डांगी, रोशनलाल जैन, किरण जैन, हरीसिंह चौहान, वंदना मीणा, हंसा माली, गणेश व्यास, मोहन मेनारिया, भरतभानुसिंह देवड़ा, महेन्द्र लोढ़ा, प्रकाश जैन, डॉ. मुखर्जी मण्डल, राणा प्रताप मण्डल, गिर्वा मण्डल, बड़गांव मण्डल, सुंदरसिंह भण्डारी मण्डल, दीनदयाल उपाध्याय मण्डल, अम्बेडकर मण्डल, सरदार पटेल मण्डल, देहात जिला के कोटड़ा, गोगुन्दा, झाड़ोल, फलासिया, खेरवाड़ा, ऋषभदेव, सलुम्बर, भबराना, लसाडि़या, मावली, फतेहनगर, वल्लभनगर, भीण्डर, कानौड़, कुराबड़ आदि के मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, जनजाति मोर्चा रमेश जीनगर, हरिश मीणा और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal