अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच कोर्स के लिए नरपत सिंह चुण्डावत का चयन
राजस्थान राज्य क्रिड़ा परिषद् एंव भारतीय मुक्केबाजी टीम के प्रशिक्षक रह चुके नरपत सिंह चुण्डावत का चयन अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के 1 स्टार कोर्स के लिए हुआ है। उक्त कोर्स नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी रोहतक मे आयोजित होगा। इस कोर्स हेतु देश के 30 श्रेष्ठ प्रशिक्षकों का चयन किया गया जिसमे नरपत सिंह चुण्डावत शामिल है।

राज्य क्रिड़ा परिषद् की ओर से नरपत को अनुमति प्रदान की गई जबकि राजस्थान मुक्केबाजी संघ की ओर से नरपत सिंह चुण्डावत का नाम भिजवाया गया। राजस्थान मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने बताया कि नरपत सिंह क्षेत्रीय क्रिड़ा परिषद् उदयपुर मे कार्यरत है एंव श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला मे प्रतिदिन 100 से अधिक मुक्केबाजों को प्रशिक्षण दे रहे है।
चुण्डावत के प्रशिक्षण मे कई मुक्केबाजों ने राष्ट्रिय एंव अंतराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किये है। जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला, राज्य मुक्केबाजी संघ के सचिव नरेंद्र निर्वाण, जयपुर खेल अधिकारी श्री सुब्रत सेन, जिला मुक्केबाजी संघ के सदस्यों, उदयपुर के समस्त मुक्केबाजों ने नरपत सिंह चुण्डावत को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाए दी है।