नाथद्वारा विधायक ने प्रवासी दुग्ध व्यवसायियों की आवाज उठाई, महाराष्ट्र सरकार से 9 माह की मोहलत की मांग
Udaipur Times, Nathdwara News: नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने महाराष्ट्र में दुग्ध व्यवसाय से जुड़े मेवाड़ मूल के हजारों प्रवासी परिवारों की चिंता को अपनी आवाज दी है। Nathdwara News
नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर एफडीए द्वारा खुले दूध के व्यवसाय के लिए लागू किए गए नए नियमों के पालन हेतु 9 माह की समय-सीमा देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मुंबई सहित महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में वर्षों से दुग्ध व्यवसाय कर रहे अधिकांश मेवाड़वासी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं और अचानक नई व्यवस्था लागू होने से उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। Nathdwara News
उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया कि मेवाड़ संभाग के राजसमंद, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा सहित नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के अनेक परिवार रोजगार के लिए महाराष्ट्र में रहकर दुग्ध व्यवसाय कर रहे हैं। आज ये परिवार अपने भविष्य को लेकर मानसिक तनाव और गहरी चिंता में हैं। ऐसे समय में सरकार को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें नई तकनीकी व्यवस्था, पैकेजिंग और अन्य आवश्यक संसाधन विकसित करने के लिए पर्याप्त समय देना चाहिए। Nathdwara News
विश्वराज सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि सरकार 9 माह की मोहलत प्रदान करती है, तो सभी दुग्ध व्यवसायी महाराष्ट्र सरकार एवं एफडीए की गाइडलाइन के अनुरूप स्वयं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर नियमों का पूर्ण पालन कर सकेंगे। Nathdwara News
