संस्कृत अध्यापिका को दिया नेशन बिल्डर अवार्ड
रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर हेरिटेज द्वारा आज संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुरा कार्यरत अध्यापिका में नेशन बिल्डर अवार्ड श्रीमती शीला शर्मा को दिया गया।

रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर हेरिटेज द्वारा आज संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुरा कार्यरत अध्यापिका में नेशन बिल्डर अवार्ड श्रीमती शीला शर्मा को दिया गया।
क्लब अध्यक्ष दीपक सुखाडिय़ा ने बताया की यह अवार्ड रोटरी अन्तराष्ट्रीय द्वारा भारत वर्ष से चुनिन्दा सरकारी स्कूल के टीचर को दिया जाता है। उसी कड़ी में आज इस अवार्ड को श्रीमती शीला शर्मा प्रदान किया गया। इस अवार्ड का उद्देश्य उन अध्यापक,अध्यापिकाओं को सम्मानित करने का है जो अपने कार्य क्षेत्र में स्कूल एवं विद्यार्थी को एक नयी सोच और लगन के साथ उचें आयाम पर ले कर गए है। इस अवार्ड पाने के लिए बहुत ही सख्त नियम और तरीका था जिसको शीला शर्मा ने बखूबी पूरा किया।
इस अवसर पर क्लब के टीच चेयरमैन डा दीपक शर्मा ने स्कूल को क्लब की तरफ से एक सम्पूर्ण लाइब्रेरी भेंट की और स्कूल के सभी विद्यार्थियों को विजय वाधवानी ने स्वेटर एवं मौजे भेंट किये।
क्लब सचिव संजीव जोधावत ने बताया कि यह स्कूल रोटरी अन्तराष्ट्रीय के हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट में लिया गया है जिस के माध्यम से समय समय पर इस विद्यालय में आधारभूत अवं अत्याधुनिक सुविधाओं प्रदान के जाएगी। अंत में स्कूल प्राध्यापक विष्णु प्रकाश ने धन्यवाद् ज्ञापित किया। इस अवसर पर क्लब सदस्य दीपक गोयल,अनुभव लाडिया, रविन्द्र पारख भी उपस्थित थे।