वरिष्ठ कलाकार रेवाशंकर शर्मा को राष्ट्रीय पुरस्कार
उदयपुर के ख्यातनाम वरिष्ठ कलाकार रेवाशंकर शर्मा का मिनिएचर पेंटिंग्स के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार 2011 के लिए चयन किया गया है।

उदयपुर के ख्यातनाम वरिष्ठ कलाकार रेवाशंकर शर्मा का मिनिएचर पेंटिंग्स के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार 2011 के लिए चयन किया गया है।
भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की ओर से हस्तशिल्पियों को दिये जाने वाले इस महत्वपूर्ण पुरस्कार के तहत शर्मा को एक लाख रुपये नकद, ताम्रपत्र एवं अंगवस्त्र से अलंकृत किया जाएगा। यह पुरस्कार दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान दिया जाएगा।
प्रभु श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में लक्ष्मीलाल शर्मा के यहां जन्मे रेवाशंकर शर्मा ने मिनिएचर आर्ट के क्षेत्र में लम्बा इतिहास रचा है। वे 1981 में मिनिएचर पेंटिंग पर नेशनल मेरिट सर्टिफिकेट एवं 1987-88 में राजस्थान के राज्यपाल के हाथों राज्य स्तरीय सम्मान से अलंकृत किये जा चुके हैं।