राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान 7 से ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाएगा
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान उदयपुर जिले के मावली व गिर्वा तहसीलों में दूर.दराज के इलाकों में चिकित्सा शिविर आयोजित कर गरीब व असहाय व्यक्तियों की निःशुल्क चिकित्सा करेगा।
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान उदयपुर जिले के मावली व गिर्वा तहसीलों में दूर.दराज के इलाकों में चिकित्सा शिविर आयोजित कर गरीब व असहाय व्यक्तियों की निःशुल्क चिकित्सा करेगा।
यह छः दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक चल चिकित्सा 8 जून से 13 जून तक आयोजित किये जायेंगे। जिसमें डबोक में 9 जूनए गोवर्धनपुरा में 10 जूनए नांदवेल में 11 जूनए बोयणा में 12 जून व मावली में 13 जून को शिविर आयोजित किये जायेंगे।
इसी प्रकार तहसील गिर्वा में भी 6 से 11 जून को चल चिकित्सा शिविर आयोजित किया जायेगा। इसके तहत बलीचा में 7 जूनए नाई में 8 जूनए काया में 9 जूनए बारापाल में 10 जून व पडूणा में 11 जून को शिविर आयोजित किये जायेंगे। इन शिविरों में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के चिकित्सा विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।