राष्ट्रीय क्लासिक पावरलिफ्टिंग राजस्थान टीम का शानदार प्रदर्शन, सात स्वर्ण, दो रजत व तीन कांस्य पदक जीते
उदयपुर, 2 अक्टूबर 2019, केरल के इडुक्की शहर के मूरिकासेरी में स्थित पवनात्मा कॉलेज के सभागार में संपन्न हुई राष्ट्रीय क्लासिक पुरुष एवं महिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण , दो रजत व तीन कांस्य पदक जीते। साथ ही सब जूनियर पुरुष वर्ग में राजस्थान टीम ने राष्ट्रीय टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता, वही जूनियर पुरुष वर्ग में राजस्थान टीम सेकंड रनर अप रही।

यह जानकारी देते हुए राजस्थान पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि 47 किलोग्राम सब जूनियर महिला वर्ग में उदयपुर की माही चौहान ने कुल 232.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। जूनियर वर्ग में नर्बदा सेन ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं सीनियर वर्ग में इंटरनेशनल खिलाडी अंजली शर्मा ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में 352.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
पुरुषों में 74 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में गजेंद्र सिंह गौड़ ने स्वर्ण पदक जीता। 83 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में मदनलाल ने स्वर्ण व 83 किलोग्राम जूनियर वर्ग में आकाश शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 582.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं 120 किलो से अधिक भार वर्ग में निखिल सैनी ने 600 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
महिलाओं में मधुलिका धर्मेंद्र ने 84 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। पुरुषों के 66 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में आदर्श तंवर ने रजत पदक जीता। सब जूनियर 52 किलोग्राम भार वर्ग में ममता चौधरी ने कांस्य पदक जीता। 74 किलोग्राम सब जूनियर पुरुष वर्ग में हेमंत कुमावत ने कांस्य पदक जीता। 105 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में आदित्य कौशिक ने 447.5 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।
टीम में सीनियर वर्ग में दिव्यांश सोनी, देवेंद्र सिंह, मनीषा प्रजापत सब जूनियर वर्ग में गौरव साहू व दीपेंद्र गुर्जर ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस तरह राजस्थान टीम ने कुल एक दर्जन पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सब जूनियर पुरुष वर्ग की टीम चैंपियनशिप जीती। राजस्थान टीम के मैनेजर व कोच विनोद साहू थे l