गिट्स में स्मार्ट सिटी पर नेशनल कॉनफ्रेंस का आयोजन कल
गीतांजली इन्सटीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्ट्डीज, डबोक, उदयपुर ने दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन दिनांक 5 व 6 अप्रेल को होने जा रहा है। गिट्स के डायेरेक्टर डॉ. प्रो. की. न. सेठ ने बताया कि शहरी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं व इसके उपयोग में सामन्जस्य बैठाना मुश्किल हो गया है साथ ही सामान्य जन मानस, उच्च स्तरीय सुविधाओं जैसे प्रदूषण रहित परिवहन, स्वच्छ पर्यावरण व शहरी संसाधन स्त्रोंतो व बुनियादी संरचनाओं का विकास हो इसका ध्यान में रखते हुए इस क्रॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। अपनी बात को आगे बढाते हुए डॉ. सेठ ने कहा कि आज शहरों में समस्याओं का उद्दार लगा ह
गीतांजली इन्सटीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्ट्डीज, डबोक, उदयपुर ने दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन दिनांक 5 व 6 अप्रेल को होने जा रहा है। गिट्स के डायेरेक्टर डॉ. प्रो. की. न. सेठ ने बताया कि शहरी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं व इसके उपयोग में सामन्जस्य बैठाना मुश्किल हो गया है साथ ही सामान्य जन मानस, उच्च स्तरीय सुविधाओं जैसे प्रदूषण रहित परिवहन, स्वच्छ पर्यावरण व शहरी संसाधन स्त्रोंतो व बुनियादी संरचनाओं का विकास हो इसका ध्यान में रखते हुए इस क्रॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। अपनी बात को आगे बढाते हुए डॉ. सेठ ने कहा कि आज शहरों में समस्याओं का उद्दार लगा हुआ है।
इसी समस्याओं में से मुख्य समस्या ठोस कचरा निस्तारण, पानी का प्रबधंन, उर्जा प्रबधंन, प्रदूषण रहित परिवहन व्यवस्था, चिकित्सा, सुचना तंत्र, सुरक्षा इत्यादि समस्याओं पर प्रकाश व उसका निस्तारण कैसे किया जाय, उस पर अनुभवी लोगों से विचार विमर्श किया जायेगा। इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य भौतिक संसाधन, सामाजिक व आर्थिक बुनियादी ढांचे में विकास व प्रगति के बेहतर चक्र को स्थापित करना है।
इस कॉन्फ्रेंस के मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमति किरण माहेश्वरी, मुख्य वक्ता श्री रोहित गुप्ता कलेक्टर उदयपुर , प्रोफेसर चेतन वैद्य (डायरेक्टर, स्कूल ऑफ प्लानिंग, गोर्वनमेंट ऑफ इण्डिया, न्यू दिल्ली), श्री प्रताप पडोदे (फाउण्डर एवं डायरेक्टर, स्मार्ट सिटी काउसिल ऑफ इण्डिया, मुम्बई), श्री रजनीकांत पटेल (डायरेक्टर, ग्रेजूएट कॉलेज ऑफ स्मार्टसिटी, जीटीयू, अहमदाबाद) व श्री पंकज गुप्ता (सिनीयर विपी आई.एल. एण्ड एफ. एस.) , प्रो. डॉ. इन्दुराव (इन्स्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेन्ट निरमा युर्निवसीटी, अहमदाबाद), प्रो. डॉ. सेजल पटेल (सी.ई.पी.टी. युर्निवसीटी, अहमदाबाद), प्रो. डॉ. देबाशिश संजीब सरकार (पी.डी.पी. युर्निवसीटी, गांधीनगर), प्रो. डॉ. बी.एल. चौधरी (चैयरमेन आर.बी.एस.सी., अजमेर), डॉ. एम. एन. पटेल (फॉरमर वी.सी., जी.यू.), श्री सिध्दार्थ सिहाग (आई एस., नगर निगम उदयपुर), श्री निलेश कुमार पुर्रे (वी.पी., आई.टी. एण्ड कॉम, डायरेक्टर जी.आई.एफ.टी. आई.सी.टी. सर्विस लि.), श्री वी.पी राठी (प्रसिडेन्ट यु.सी.सी.आई, उदयपुर) , डॉ. सी.एन.राय (सी.ई.पी.टी. युर्निवसीटी, अहमदाबाद), डॉ.एस.ओ. जुनेरे (डीन फेकल्टी ऑफ मेनेजमेन्ट), श्री निरव शाह (डायरेक्टर पी.डब्लू.सी.), श्री विरांग मकंद (मैनेजर सिसको) जैसे अनुभवी लोग अपने अपने विचार व्यक्त करेंगे।