गीतांजली डेन्टल द्वारा नेशनल कन्जर्वेटिव एण्ड एण्डोडोन्टिक्स दिवस का आयोजन
गीतांजली डेन्टल एंव रिसर्च इंस्टिट्यूट, उदयपुर के कन्जर्वेटिव डेन्टिस्ट्री एण्ड एण्डोडोन्टिक्स विभाग द्वारा नेशनल कन्जर्वेटिव एण्ड एण्डोडोन्टिक्स दिवस के अवसर पर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक विभागीय स्तर पर रंगोली डिजाईन, ईपोस्टर1 एवं ईपोस्टर 2 प्रतियोगितओं का आयोजन किया गया।
ईपोस्टर 1 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थिओं ने भाग लिया एवं ईपोस्टर 2 में अंतिम वर्ष के विद्यार्थिओं एवं ईन्टन्र्स ने भाग लिया। इसके अंतर्गत रंगोली डिजाईन में प्रथम स्थान पर अंतिम वर्ष के विद्यार्थिओं का समूह, द्वितीय स्थान पर तृतीय वर्ष के विद्यार्थिओं का समूह एवं तृतीय स्थान पर प्रथम वर्ष के विद्यार्थिओं का समूह रहा।
इसके साथ ईपोस्टर 1 में ऋषिता व्यास प्रथम, अभिषेक वैष्णव द्वितीय एवं अनन्तम मुद्गल तृतीय स्थान पर रहे। ईपोस्टर 2 में श्रद्धा जैन प्रथम, ईषिता धड्डा द्वितीय एवं मैत्री तृतीय स्थान पर रहे।
इस कार्यक्रम में गीतांजली यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार भूपेन्द्र मंडलिया, संस्थान के प्राचार्य डॉ.निखिल वर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज हंस एवं डॉ. सौजन्या द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
