नेशनल कूकिंग कम्पिटीशन कल

एकलिंगजी स्थित हेरिटेज गर्ल्स स्कूल की ओर से शुक्रवार को आयोजित होने वाले नेशनल कूकिंग कम्पीटीशन के फाइनल में देश भर के 9 से 18 वर्ष तक की उम्र के 18 बच्चें अपनी पाक कला का लाइव प्रदर्शन करेंगें। कार्यक्रम के निर्णायक देश के ख्याति प्राप्त शेफ विक्की रतनानी, सलिल फडनीस एवं वेरनॉन कोल्हो होंगे।

 | 

स्कूल की संस्थापक डॉ. सुधा भण्डारी ने बताया कि गत 25 दिसंबर से देश भर में प्रारम्भ हुई इस प्रतियोगिता में करीब 250 बच्चों ने भाग लिया था,जिसमें विभिन्न राउण्ड मे होेते हुए 18 फाइनलिस्ट बच्चें शुक्रवार को प्रातः 9 बजे यहाँ शेफ के सामने डेढ़ घण्टे वहां दी जाने वाली रेसीपी को बनाकर उसकी प्लेट में सजावट करेंगे। फाइनल में इन्दौर, भोपाल, जालंधर, उदयपुर, मुबंई, दिल्ली, वाराणसी, बेंगलोर, अहमदाबाद व सूरत के बच्चें भाग लेंगे। विजेताओं को विभिन्न पुरुस्कारो से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होेंने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं के लिए एक अलग से कूकिंग कम्पीटीशन रखा गया है जिसमें वे अपने घर से आंवला से बनी रेसीपी को वहां लाकर उसका प्रदर्शनी करेंगे और शेफ उसमें से श्रेष्ठ रेसीपी का चयन करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News