अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय कलाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित
अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय कलाल महासभा की एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज रूपीज़ रिसोर्ट में सम्पन्न हुई।
लगभग 10 करोड़ की जनसंख्या वाले इस समाज को राष्ट्रीय स्तर पर एक सूत्र में पिरोने, समाज में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने,कन्या भू्रण हत्या
अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय कलाल महासभा की एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज रूपीज़ रिसोर्ट में सम्पन्न हुई।
लगभग 10 करोड़ की जनसंख्या वाले इस समाज को राष्ट्रीय स्तर पर एक सूत्र में पिरोने, समाज में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने,कन्या भू्रण हत्या रोकने जैसे कदम उठाने के साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयन्ती पर एच्छिक अवकाश घोषित करने तथा भारतीय जनता पार्टी से बड़ी सादड़ी क्षेत्र से कैलाश चौधरी को टिकिट देने की पुरजोर मांग की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट थे।

नि:शुल्क सामूहिक विवाह कराने की घोषणा-
नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने कहा कि समाज को राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक प्रतिनधित्व दिलाने हेतु समाज को एकजुट करने एंव उत्थान हेतु विभिन्न कार्यक्रम हाथ में लिए जाऐंगे। आने वाले समय में 5 राज्यों में होने वाले चुनावों में उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलें, इसके लिए सार्थक प्रयास किए जाऐंगे। उन्होनें घोषणा की कि शीघ्र ही उदयपुर में समाज के सभी वर्गों का एक नि:शुल्क सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इस कार्य हेतु एक लाख एक रूपयें देने की घोषणा भी की।
बैठक में समाज के विघटन को रोक कर एक करने, एकलिंगजी के पास नागदा गांव आराध्यदेव राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन द्वारा बनाये गये सास-बहु मन्दिर का जीर्णोद्वार करनें,बेटी बचाओं, बेटी-पढ़ाओं की अनुपालना करने की बात कही गई।

कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्रीप्रसाद जायसवाल ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश चौधरी व उदयपुर महिला समिति की अध्यक्ष गायत्री चौधरी का समाज की ओर से साफा पहनाकर 101 मालाओं से अभिनंदन किया गया।
पन्नालाल जायसवाल बने नये राष्ट्रीय अध्यक्ष- आगामी 1 अप्रेल से प्रारम्भ होने वाले नये सत्र के लिए अहमदाबाद के पन्नालाल जायसवाल को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष,नीमच के अर्जुन जायसवाल को राष्ट्रीय सचिव,दिल्ली के राधेश्याम बंधू को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया।
इससे पूर्व राष्ट्रीय सचिव पूरणचंद झरीवाल ने विगत आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की कार्यवाही का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन पूरणचंद झरीवाल एंव गोगुन्दा के पुष्कर चौधरी ने किया।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय महिला एंव राष्ट्रीय युवा कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की गई जिसमें समाज के इन अग्रिम संगठनों का और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही गई। कार्यक्रम में समाज की सर्व कलाल समाज ज्योति नामक पत्रिका का अतिथियों ने विमोचन किया।
