जयपुर में खुलेगा नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का कैंपस, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर

उपयुक्त स्थान चयन के लिए मुख्य सचिव ने ली बैठक

 | 
NFSU Jaipur Campus Update

 

Udaipur Times, Rajasthan News: 30 जून 2026। नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU), अहमदाबाद के जयपुर कैम्पस के लिए उपयुक्त भवन/भूमि चयन के संबंध में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के लिए उपयुक्त स्थान, आधारभूत सुविधाओं एवं भविष्य की विस्तार योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। Rajasthan News

उल्लेखनीय है कि NFSU के स्थानीय कैम्पस के चलते राज्य के युवाओं को फोरेन्सिक साईंस में पढ़ाई और कॅरियर के अधिक अवसर मिलेंगे और विभिन्न सम्बंधित विभाग/जांच एजेन्सियों को अधिक कुशल, प्रशिक्षित जांच अधिकारी मिल सकेंगे, न्याय प्रणाली को नया आयाम मिलेगा। NFSU Jaipur Campus

बैठक के दौरान NFSU के प्रतिनिधियों ने जयपुर में विश्वविद्यालय परिसर प्रारम्भ करने के लिए राजस्थान आवासन मंडल के कोचिंग हब स्थित पांच टॉवर आवंटित किए जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान विद्यार्थी को देखते हुए इतने बड़े निर्मित क्षेत्र (बिल्ट-अप एरिया) की तत्काल आवश्यकता प्रतीत नहीं होती। उन्होंने विश्वविद्यालय की भावी विस्तार योजना, भविष्य में संभावित विद्यार्थी संख्या तथा वास्तविक आधारभूत आवश्यकताओं का विस्तृत प्रेजेंटेशन शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि तथ्यों के आधार पर निर्णय लिया जा सके।  NFSU Jaipur Campus

बैठक में NFSU के निदेशक ने वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में दौलतपुरा क्षेत्र में निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी रखा। इस पर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि विस्तृत प्रजेंटेशन के उपरांत सभी संबंधित पक्षों की सहमति से इस विषय पर निर्णय लिया जाएगा।  NFSU Jaipur Campus

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अगली बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव को भी शामिल किया जाए। साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति, सिविल विंग के अधिकारी, रजिस्ट्रार तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहें ताकि सभी पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श कर शीघ्र निर्णय लिया जा सके। Rajasthan News

बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए. सावंत, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता, राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त अरविंद कुमार पोसवाल सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News