नेशनल ग्रीन कोर योजना मास्टर ट्रेनर कार्यशाला सम्पन्न
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान नेशनल ग्रीन कोर योजना अन्तर्गत पर्यावरण मित्रा कार्यक्रम की 6 विषय वस्तु की दो दिवसीय कार्यशाला का समापन गुरुवार को विवेकानन्द सभागार स्काउट गाइड मुख्यालय उदयपुर पर हुआ।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान नेशनल ग्रीन कोर योजना अन्तर्गत पर्यावरण मित्रा कार्यक्रम की 6 विषय वस्तु की दो दिवसीय कार्यशाला का समापन गुरुवार को विवेकानन्द सभागार स्काउट गाइड मुख्यालय उदयपुर पर हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. नागरमल शर्मा, हेडक्वार्टर कमिश्नर (रोवरिंग) राज्य मुख्यालय जयपुर ने बताया कि व्यकित प्रतिदिन स्वयं के अच्छे व्यवहार एवं क्रियाकलापों से अपने आनी वाली पीढ़ी को बहुत कुछ दे सकता है। आवश्यकता सिर्फ दृषिटकोण में बदलाव की है।
देवानन्द पुरोहित सहायक राज्य संगठन आयुक्त(स्काउट) मण्डल उदयपुर ने कहा कि पर्यावरण के प्रति समाज में बदलाव लाने का सबसे अच्छा व सशक्त माध्यम हमारे बच्चे है। बच्चे राश्ट्र की धरोहर है, वे हमारा भविष्य है। बच्चे किसी भी परिवार को सहज ही प्रभावित कर सकते है। बच्चों के माध्यम से समाज में जन चेतना उत्पन्न की जा सकती है।
कार्यक्रम में बांसवाडा के 09, चित्तौड़गढ़ के 14, डूगरपुर के 06, प्रतापगढ़ के 05, राजसमन्द के 05 एवं उदयपुर से 15 मास्टर ट्रेनर्स कार्यशाला में समिमलित हुए। कार्यशाला में खेल ही खेल के माध्यम से श्री अयुब खान प्रोग्राम काडीनेटर, अमित शाह प्रोग्राम आफिसर,अहमदाबाद सुश्री पि्रयंका प्रोग्राम आफिसर जयपुर ने प्रशिक्षण प्रदान करते हुए प्रथम दिवस सीखने की शैली, मानव जीवन का जाल, ग्रीन स्कूल प्रोजेक्ट प्लान एवं दिवसीय दिवस में कचरा प्रबंधन, जैव विविधता, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, हस्त चिन्ह गतिविधि आदि का प्रशिक्षण दिया एवं मण्डल क्षेत्रा के विधालयों में संचालित र्इको क्लब रिपोर्ट प्रगति एवं उपलबिधयों पर विचार विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में मण्डल क्षेत्र के समस्त जिलो के सी ओ माडूराम वर्मा (राजसमन्द), छैलबिहारी शर्मा (डूगरपुर), योगेन्द्रसिंह (प्रतापगढ़), चन्द्रशंकर श्रीवास्तव (चित्तौड़गढ़) एवं श्रीमती सुभिता गिल (उदयपुर) सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन दीपेश शर्मा, सी ओ स्काउट (बांसवाड़ा) ने किया। आभार मण्डल कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल दशोरा ने ज्ञापित किया।
