पुलिस लाइन उदयपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन

आज देश के पहले गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। 
 
 | 

सुबह 7 बजे फतेहसागर की पाल पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ

शाम 5 बजे भी फतेहसागर की पाल पर हुआ मार्च पास्ट 

उदयपुर 31 अक्टूबर 2019। आज देश के पहले गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। 

सुबह 7 बजे फतेहसागर की पाल पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ जिसमे करीब 200 पुलिस अधिकारियो एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। पुलिस लाइन उदयपुर में संभाग की पुलिस महानिरीक्षक आईजी श्रीमती बिनीता ठाकुर, जिला पुलिस अधीक्षक कैलाशचंद्र बिश्नोई की मौजूदगी में सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। जिसमे सम्पूर्ण जिले के एएसपी, डीवाईएसपी और थानाधिकारी मौजद रहे। 

इस अवसर पर आईजी द्वारा परेड की सलामी ली गई एवं सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। 

शाम को 5 बजे फतेहसागर की पाल पर मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। मार्च पास्ट में पुलिस की तीन प्लाटून पुरुष, महिला और एसडीआरएफ, होमगार्ड, एनसीसी आर्मी, एयर, भारत स्काउट गाइड तथा हिंदुस्तान स्काउट गाइड की प्लाटून और पुलिस बैंड ने भाग लिया।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News