अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान के राष्ट्रीय महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न


अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान के राष्ट्रीय महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न

महिला सशक्तिकरण की महत्ती आवश्यकता: कुन्तीलाल जैन

 
अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान के राष्ट्रीय महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न
अधिवेशन की विशेषता यह रही की कार्यक्रम अतिथि से लगाकर कर मंच संचालन तक सभी महिलाओं की ही भागीदारी रही।

उदयपुर 10 जनवरी। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान के राष्ट्रीय महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक संस्थान परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन के मुख्य आतिथ्य में आज रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक के प्रारम्भ में दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक मंगला चरण हुआ। संस्थान द्वारा प्रथम बैठक में उपस्थित सभी महिला पदाधिकारियों का तिलक, माला एवं उपरना से स्वागत किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष डाॅ. हेमलता जैन ने बैठक में स्वागत उद्बोधन के साथ प्रस्ताव रखा की हमारी बालिकाएं को आईएएस, आईपीएस एवं आरएएस जैसे उच्च शिक्षा ग्रहण हेतु महिला मोर्चा हर संभव मदद करें ऐसा मेरा सुझाव है।

संस्थान परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन ने संस्थान परिचय, भावी योजनाओं के प्रस्तुतिकरण के साथ महिलाओं के उत्थान, स्वावलम्बी बनाने एवं सशक्तिकरण पर उद्बोधन देते हुए बताया कि यह पवित्र भूमि बांसवाड़ा है जहां संस्थान महिला मोर्चा का विशाल स्तर पर महिला अधिवेशन हुआ जिसमें आंगन के तीन फूल प्यारी बेटियां, तपस्वी सम्मान एवं 102वर्ष तक के वृद्धजन का सम्मान करने का सोभाग्य मिला। अधिवेशन की विशेषता यह रही की कार्यक्रम अतिथि से लगाकर कर मंच संचालन तक सभी महिलाओं की ही भागीदारी रही। यह कार्यक्रम संस्थान राष्ट्रीय महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मीदेवी वोरा की टीम के अथक प्रयासों से ही सफल हो पाया जिसके लिए बैठक में सराहना की गई।

संस्थान परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन ने बताया कि यह वर्ष राष्ट्रीय महिला मोर्चा सदस्यता वर्ष अभियान के रूप में मनाने का निर्णय सर्व सम्मति से पारित हुआ। बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अग्रणी भूमिका रहने के विमर्श के साथ वर्ष भर की भावी योजनाओं का वार्षिक कैलेण्डर तैयार करने का भी निर्णय पारित हुआ। बैठक में महाराष्ट्र मुम्बई से महिला मोर्चा राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती आशिका ट्रेनर ने प्रस्ताव रखा कि प्रत्येक राज्य के अन्दर योगा दिवस को सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में प्रस्तुत करने का सर्व सम्मत स्वीकृत किया।

मणिपुर (इम्फाल) से महिला मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती अरूणा जैन ने सुझाव दिया कि प्रत्येक राज्य के अन्दर दो माह में महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक, वर्ष में दो बार छः माह के अन्तराल में कार्यकारिणी बैठक एवं वर्ष में एक बार राष्ट्रीय महिला मोर्चा का विशाल स्तर पर अधिवेशन आयोजित किये जाने का प्रस्ताव रखा। राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्रीमती माधुरी जैन ने बताया कि संगठन को सुदृढ करने के लिए प्रत्येक राज्य में महिलाओं का ग्रुप बनाकर अपने राज्यों में कार्यक्रम आयोजित कर महिला रोजगार के अवसर देने के साथ महिला मोर्चा मेरी बेटी मेरी शान प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित करने का सुझाव प्रस्तुत हुआ ताकि संगठन मजबूती की और अग्रसर हो सके एवं महिलाओं की आजीविका का सुअवसर भी प्रदान हो सके।

राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती विभा सुरावत ने सुझाव दिया कि हमारी बालिकाओं के शिक्षा के क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हेतु एक महिलाओं का सेल गठन करना चाहिए ताकि समाज की बालिकाएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर उन्नति की ओर अग्रसर हो सके। सुरावत ने इस कार्य में हर संभव तद हेतु सक्रिय एवं तत्पर रहने का अह्वान किया। अहमदाबाद से राष्ट्रीय मंत्री अभिलाषा जैन ने बैठक में सुझाव दिया कि समाज में वृद्ध महिलाओं के प्रोत्साहान हेतु राष्ट्रीय महिला मोर्चा विशेष अभियान चलाकर उनका सम्मान करें एवं सुख-दुःख में भागीदार बनने की ओर अग्रसर होना चाहिए।राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती मोनिका भीलूड़ा बांसवाड़ा ने प्रस्ताव रखा कि हमें धार्मिक एवं पारिवारिक संस्कार देने हेतु शिविर रखना चाहिए।

महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती उषा भोपावत ने बताया कि हमें इस बात का निश्चय करना होगा कि हम सभी पदाधिकारी महिला मोर्चा की प्रत्येक बहिनों को साथ में लेकर समाज हित में इतना कार्य करे कि यह सत्र स्थाई रूप से यादगार बन जायें। बैठक में संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवनजी वोरा के जन्म दिन के शुभअवसर पर संस्थान पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने तिलक, माला, पगड़ी, उपरना एवं शाल पहनाकर सम्मान किया।

बैठक में राष्ट्रीय महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. हेमलता जैन-बांसवाड़ा, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष माधुरी मुसलिया-उदयपुर, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नीता जैन-इन्दौर, राष्ट्रीय महामंत्री आशा भादावत-उदयपुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगीता जैन-प्रतापगढ़, श्रीमती मोनिका भीलूडा-बांसवाड़ा, श्रीमती मीना जैन-इन्दौर, श्रीमती उषा भोपावत-भीण्डर, राष्ट्रीय मंत्री अरूणा जैन-मणीपुर (इम्फाल), श्रीमती सरोज सापड़िया-रतलाम, श्रीमती विभा सुरावत-उदयपुर, श्रीमती तौरल जैन-मन्दसौर, श्रीमती अभिलाषा जैन-अहमदाबाद, राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती आशिका जैन ‘ट्रेनर' -मुम्बई, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सारिका सुरावत एवं अर्पिता मेघावत, रीना जगीसोत, सुनीता जैन, जिमी जैन एवं आस्था जैन ने बैठक में भाग लेते हुए महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण एवं अन्य बिन्दुओं पर महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए बैठक को सफल बनाने में अहम भूमिका का निर्वहन किया।  

महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक में संस्थान सलाहकार राजमल किकावत, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मांगीलाल मेहता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन वोरा, राष्ट्रीय मंत्री रमेश किकावत एवं रविन्द्र रजावत, महावीर नश्नावत की गरिमामय उपस्थिति रही। बैठक का संचालन महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती आशा भादावत ने किया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal