नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशीप परीक्षा 22 को

राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर की ओर से नेशनल मीन्स कम मेरि

 | 
नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशीप परीक्षा 22 को

राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर की ओर से नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशीप परीक्षा 22 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक राजस्थान राज्य के 48 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी।

संस्थान की निदेशक श्रीमती विनीता बोहरा ने बताया कि परीक्षा में राजस्थान के राजकीय विद्यालयों के कक्षा 8 में अध्ययनरत 13 हजार 358 अल्प आय वर्ग के विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र जिले के परीक्षा केन्द्र प्राप्त कर सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News